राष्ट्रवाणी: रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में गिरफ्तार एबिक्स कंपनी के मालिक विकास गर्ग को आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 10 दिन की कस्टोडियल रिमांड के बाद पमला के विशेष कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, विकास गर्ग ने 10 दिन की पूछताछ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने कई बड़े राज खोले हैं। बताया जा रहा है कि विकास गर्ग का महादेव ऑनलाइन सट्टा के संचालक सौरभ चंद्राकर से घनिष्ठ संबंध होने के सुबूत मिले हैं। इतना ही नहीं सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल समेत दोनों की पत्नियों के बैंक खातों में पैसे जमा करवाने और महादेव ऑनलाइन सट्टे की काली रकम को वाइट मनी में कन्वर्ट करने के पुख्ता सबूत मिले हैं। वहीं अब पूछताछ में हुए कई बड़े खुलासों के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है। जांच एजेंसी के अनुसार, विकास गर्ग विकास इकोटेक लिमिटेड, विकास लाइफकेयर लिमिटेड और एराया लाइफस्पेसेस लिमिटेड के प्रमोटर हैं। ईडी का दावा है कि एराया लाइफस्पेसेस लिमिटेड के माध्यम से कथित अवैध धन का उपयोग कर एबिक्सकाश में 64 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की गई। इसी के चलते उन्हें उसके दिल्ली स्थित अवास से 14 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें 10 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया गया था।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version