राष्ट्रवाणी: निर्देशक तिग्मांशु धूलिया ने खुलासा किया है कि दिवंगत अभिनेता इरफान खान ने उनकी जान तीन बार बचाई थी। एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। पान सिंह तोमर (Paan Singh Tomar) तिग्मांशु धूलिया (Tigmanshu Dhulia) की वन ऑफ द बेस्ट डायरेक्टोरियल फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में इरफान खान (Irrfan Khan) ने लीड रोल प्ले किया था। साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘पान सिंह तोमर’ भारतीय सेना के एक सैनिक और राष्ट्रीय स्टीपलचेज चैंपियन की सच्ची कहानी है, जिनके जीवन में एक दुखद मोड़ आया। तिग्मांशु धूलिया और इरफान खान के बीच गहरी दोस्ती थी और ये उनकी प्रोफेशनल जर्नी में भी साथ दिखी। इरफान का निधन 29 अप्रैल, 2020 को 53 वर्ष की आयु में हुआ। उस समय को याद करते हुए तिग्मांशु धूलिया ने बताया कि इरफान खान ने एक, दो बार नहीं बल्कि तीन बार उनकी जिंदगी बचाई है। उन्होंने कहा- इरफान… कई बार उसने मेरी जान बचाई। दो बार बचाई…तीन बार। मुझे तैरना नहीं आता लेकिन पानी मुझे बहुत अट्रैक्ट करता है। पता नहीं क्या अट्रैक्शन है लेकिन मैं उसकी तरफ खिंचता हूं। और स्विमर मैं हू नहीं। तिग्मांशु ने बताया की हासिल अनाउंस होने के बाद पार्टी हुई और फिर वो और इरफान बात करते हुए वर्सोवा बीच की तरफ गए। दोनों लोगों उस समय नशे में थे। तिग्मांशु अपनी एक्साइटमेंट में पानी के काफी पानी के काफी अंदर तक चले गए। इरफान ने भी पी रखी थी लेकिन उन्होंने घटना को भाप लिया। एक दोस्त और अच्छा स्विमर होने के नाते उन्होंने फटाक से हाथ खींचकर तिग्मांशु की जान बचाई और दो चांटे भी लगाए। ये बात साल 2001 की है। ऐसा ही कुछ मसला साहिब बीवी और गैंगस्टर पार्ट 2 के दौरान हुआ था। वहां एक झील थी और तिग्मांशु अचानक पानी में चला गए। नीचे घास-फूस होने के कारण वो फंस गए। तिग्मांशु ने कहा, ‘इरफान कूदकर पानी में गया और मुझे खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लाया। ‘ एक और घटना को याद करते हुए, तिग्मांशु ने कहा,’एक बार रिवर राफ्टिंग के दौरन भी ऐसा हो गया था। मैं राफ्ट से पानी में कूद गया था। वहां से भी उसने मुझे खींचा।’ तो इरफान ने मेरी जिंदगी बहुत बार बचाई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो तिग्मांशु धूलिया अपनी अपकमिंग फिल्म ‘घमासान’ की रिलीज की तैयारी में हैं, जिसका प्रीमियर 11 सितंबर को Zee5 पर होगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version