राष्ट्रवाणी: यामी गौतम की मचअवेटेड फिल्म ‘नयी नवेली’ (Nayyi Navelli) का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में डायन बनीं यामी तहलका मचा रही हैं। नयी नवेली के टीजर में डायन भाभी बनीं यामी यामी गौतम की फिल्म ‘नयी नवेली’ का टीजर हुआ जारी यामी ‘मोहिनी’ के किरदार में ‘डायन’ के रूप में दिखीं फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का जबरदस्त मिश्रण है एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री यामी गौतम फिर से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। यामी की मचअवेटेड फिल्म नयी नवेली का आखिरकार टीजर सामने आ गया है और इस टीजर में यामी बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं हैं। 2 डायन, 3 पिशाच और 4 भूत नाश्ते में खाने वाली डायन अब दर्शकों के दिलों में धूम मचाने को तैयार है। जी हां, टीजर के इस डायलॉग को जब यामी (Yami Gautam) बोलती हैं, तो लगता है कि वाकई में इस बार कहानी में कुछ तो नया है। टीजर की शुरूआत होती है एक परिवार से जिसमें बहू बनकर रहती हैं यामी गौतम और उनके किरदार का नाम है मोहिनी। इसी बीच कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है जब जीजा एक चौंकाने वाला दावा करते हुए कहता है कि ‘भाभी डायन है’। इसके बाद टीजर में आदित्य नाथ कोठारे (adityanath kothare) नजर आते हैं, जिन्होंने यामी के पति का रोल किया है और फिर आती हैं यामी गौतम, जो टीजर में दमदार डायलॉग बोलती हुई नजर आती हैं। टीजर में हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का भी लगा है। हालांकि इस टीजर (Nayyi नावेललि Teaser) को देखने के बाद आपको एक पल को स्त्री और मुंज्या जैसी कहानी याद आएगी, लेकिन इस बार कहानी पूरी तरह से अलग है। इस फिल्म को आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है, जबकि बालाजी मोहन ने इसे डायरेक्ट किया है। फिल्म में यामी गौतम धर लीड रोल में हैं। इस फैमिली एंटरटेनर में आदिनाथ एम. कोठारे, अनुराग ठाकुर, सुनीता राजवार, मीता वशिष्ठ, आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुस्मिता मुखर्जी, सोनल झा, सुनील सिन्हा, प्रतीक पचौरी, अक्षत सिंह, बबीता पांडे, अजय पाल और नीरज सिंह जैसे शानदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं| फिल्म 16 अक्टूबर 2026 को दशहरा से देशभर में रिलीज होगी। मतलब इस बार त्यौहार की धूम में नयी नवेल की धूम भी देखने को मिलेगी।
Trending
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड – राष्ट्रवाणी
- राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’ – राष्ट्रवाणी
- नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं – राज्यपाल डेका—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- हंसी के ठहाकों से लेकर मीरा की भक्ति तक, ‘रंग परब’ के दूसरे दिन सजी रंगमंच की महफिल—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- मां के सम्मान में लगाया गया प्रत्येक पौधा प्रकृति संरक्षण के संकल्प का प्रतीक – अरुण साव – राष्ट्रवाणी
- वन एवं पुलिस विभाग की तत्परता से ग्राम सिंघनपुरी में तेंदुए का सुरक्षित रेस्क्यू—जानें पूरा मामला – राष्ट्रवाणी
- खनन परिचालन में तेजी आने से कोल इंडिया का दैनिक उत्पादन 40% बढ़ा – भारतीय पीएसयू
- बड़ी खबर : गुरु बालदास के बड़े बेटे और मंत्री खुशवंत साहब के भाई ढाल दास ने थामा कांग्रेस का हाथ – राष्ट्रवाणी
