एक्शन-रोमांस और ड्रामा का मिलेगा तड़का

राष्ट्रवाणी, 2026। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दर्शकों के लिए 14 अगस्त का दिन खास होने वाला है। N V एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी बहुप्रतीक्षित मल्टीस्टारर छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘तहि बनबे मोर दुल्हनियां’ 14 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे N V एंटरटेनमेंट के YouTube चैनल पर रिलीज होगी। फिल्म के गीत पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

फिल्म में छत्तीसगढ़ी सिनेमा के कई चर्चित कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के मुख्य कलाकारों में एक्शन स्टार दिलेश साहू, सुपर स्टार अभिनेत्री अनिकृति चौहान, जीत शर्मा, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, विक्रम राज, उपासना वैष्णव, अंकित सिंह देव, हेमा शुक्ला, अंशुल अवस्थी, संगीता निषाद, बोचकू और पूजा देवांगन शामिल हैं।

एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा का भरपूर डोज

‘तहि बनबे मोर दुल्हनियां’ एक पारिवारिक फिल्म है, जिसमें दर्शकों को एक्शन, रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा का भरपूर मनोरंजन देखने को मिलेगा। फिल्म में एक्शन स्टार दिलेश साहू का जबरदस्त एक्शन अवतार दर्शकों को आकर्षित करेगा। वहीं अनिकृति चौहान भी इस फिल्म में एक अलग और नए अंदाज के किरदार में नजर आएंगी।

फिल्म की निर्माता एवं निर्देशिका नीरा वर्मा ने बताया कि फिल्म बनाने के पीछे उद्देश्य छत्तीसगढ़ के दर्शकों को बेहतर तकनीक और सिनेमेटिक अनुभव देना रहा है। उनका कहना है कि फिल्म में ऐसी कहानी और प्रस्तुति पर काम किया गया है, जिससे शहर की अर्बन ऑडियंस भी छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़ सके और क्षेत्रीय फिल्मों के प्रति उसका आकर्षण बढ़े।

मुंबई में हुआ पोस्ट प्रोडक्शन

फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम प्राइम फोकस मुंबई और जैम 8 मुंबई में किया गया है। फिल्म के निर्माण के दौरान तकनीकी गुणवत्ता के साथ-साथ हर चरण पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे फिल्म को बड़े पर्दे जैसी सिनेमेटिक फील देने का प्रयास किया गया है।

छत्तीसगढ़ की खूबसूरती को दिखाने की कोशिश

फिल्म के क्रिएटिव प्रोड्यूसर ज्योतिरादित्य वर्मा ने बताया कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों की चर्चा जब प्रदेश से बाहर होती है तो अक्सर यहां के अर्बन और विकसित छत्तीसगढ़ की तस्वीर सामने नहीं आती। इसी सोच के साथ फिल्म में ग्रामीण छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता, बदलते परिवेश और विकास को कहानी के साथ जोड़ने का प्रयास किया गया है।

उन्होंने कहा कि दर्शकों को फिल्म में छत्तीसगढ़ के खूबसूरत लोकेशन और यहां की बदलती तस्वीर देखने को मिलेगी। फिल्म की कलर ग्रेडिंग, बैकग्राउंड म्यूजिक और फॉली साउंड पर भी विशेष मेहनत की गई है, जिसके चलते फिल्म को आकर्षक और सिनेमेटिक बनाने का प्रयास किया गया है।

छत्तीसगढ़ी सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का सपना

ज्योतिरादित्य वर्मा ने कहा कि उनका व्यक्तिगत प्रयास छत्तीसगढ़ी सिनेमा को राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। उनका मानना है कि बेहतर तकनीक, मजबूत कहानी और आधुनिक प्रस्तुति के माध्यम से युवा दर्शकों को भी छत्तीसगढ़ी फिल्मों से जोड़ा जा सकता है।

अब ‘तहि बनबे मोर दुल्हनियां’ 14 अगस्त की शाम 6 बजे N V एंटरटेनमेंट के YouTube चैनल पर रिलीज होगी। खास बात यह है कि दर्शक इस फिल्म का आनंद घर बैठे पूरे परिवार के साथ उठा सकेंगे। फिल्म के गीतों को मिल रहे सकारात्मक रिस्पॉन्स के बाद अब दर्शकों की नजर फिल्म की रिलीज पर टिकी है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version