Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

एल्विश यादव को मिली जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की मांग से मचा हड़कंप – |

May 10, 2026

ऑपरेशन तलाश में दुर्ग पुलिस प्रदेश में अव्वल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले TI सम्मानित

May 10, 2026

सोने की कीमतें बढ़ने के बावजूद टाइटन, तनिष्क और कैरेटलेन को नहीं है कोई चिंता – |

May 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»14 साल बाद बंदूक की राह छोड़ मुख्यधारा में लौटी 17 लाख की इनामी नक्सली कमला सोरी
Chhattisgarh

14 साल बाद बंदूक की राह छोड़ मुख्यधारा में लौटी 17 लाख की इनामी नक्सली कमला सोरी

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniNovember 6, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
14 साल बाद बंदूक की राह छोड़ मुख्यधारा में लौटी 17 लाख की इनामी नक्सली कमला सोरी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email




Jeevan Ayurveda

खैरागढ़

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में आज पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. लंबे समय से फरार चल रही 17 लाख रुपए की इनामी हार्डकोर महिला नक्सली कमला सोरी उर्फ उंगी उर्फ तरूणा (आयु 30 वर्ष) ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति-2025 के तहत यह आत्मसमर्पण नक्सल उन्मूलन अभियान के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. कमला सोरी वर्ष 2011 से प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़ी रही. वह माड़ डिवीजन, बस्तर एमएमसी (मध्य प्रदेश–महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़) जोन की सक्रिय सदस्य थी और एमएमसी जोन प्रभारी रामदर की टीम की प्रमुख सदस्य के रूप में काम करती थी. इस दौरान उसने कई हिंसक वारदातों में भूमिका निभाई और पुलिस बलों पर हमले की योजनाओं में भी शामिल रही.

Ad

 कमला सोरी मूल रूप से ग्राम अरलमपल्ली, थाना दोरनापाल, जिला सुकमा की निवासी है. वह छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र (गोंदिया जिला) और मध्य प्रदेश की सीमावर्ती पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय रही. तीनों राज्यों की पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर कुल 17 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शासन की विकासोन्मुखी नीतियों, ग्रामीण अंचलों में तेजी से चल रहे निर्माण कार्यों, सड़क और संचार सुविधाओं के विस्तार तथा सिविक एक्शन कार्यक्रमों के चलते नक्सल प्रभावित इलाकों में अब विश्वास का माहौल बन रहा है.

सुरक्षा बलों द्वारा निरंतर संवाद और जनसंपर्क से नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इसी मुहिम से प्रभावित होकर कमला सोरी ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया. आत्मसमर्पण के बाद कमला सोड़ी को छत्तीसगढ़ शासन की नीति के तहत ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि तत्काल प्रदान की गई. साथ ही पुनर्वास नीति-2025 के अंतर्गत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह आत्मसमर्पण शासन की नीतियों और सुरक्षा बलों की निरंतर कोशिशों का नतीजा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि कमला सोरी का यह कदम उन अन्य नक्सलियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा जो अभी भी जंगलों में सक्रिय हैं.

Jeevan Ayurveda Clinic







Previous articleविजेता भारतीय महिला टीम से PM मोदी का संदेश: सोशल मीडिया से पहले परिवार को समय दें
Next articleED की तारीफ में कहा – कुछ तो सीखो, वही करता है भारत को सम्मान, पाकिस्तान के आगे झुकने वालों से अलग

Admin




Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleचुनावी रण में बयानबाज़ी तेज़: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने विपक्ष पर साधा निशाना, मतदाता सूची शुद्धिकरण को बताया ज़रूरी
Next Article सुरेश रैना और शिखर धवन पर ईडी का शिकंजा, 11.14 करोड़ की संपत्ति कुर्क; अवैध सट्टेबाजी एप केस में कार्रवाई
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

ऑपरेशन तलाश में दुर्ग पुलिस प्रदेश में अव्वल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले TI सम्मानित

May 10, 2026
Chhattisgarh

CG में नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

May 9, 2026
Chhattisgarh

वन अधिकार एक्ट, पेसा कानून के क्रियान्वयन के लिए सीएम की टास्क फोर्स गठित

May 9, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202549 Views

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202549 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202544 Views
Our Picks

एल्विश यादव को मिली जान से मारने की धमकी, 10 करोड़ की मांग से मचा हड़कंप – |

May 10, 2026

ऑपरेशन तलाश में दुर्ग पुलिस प्रदेश में अव्वल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले TI सम्मानित

May 10, 2026

सोने की कीमतें बढ़ने के बावजूद टाइटन, तनिष्क और कैरेटलेन को नहीं है कोई चिंता – |

May 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.