राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो, , रायपुर। प्रदेश में बेसहारा मवेशियों के लिए 1460 गोधामों की स्थापना करने का लक्ष्य है। राज्य सरकार ने राज्य गो सेवा आयोग को इनकी स्थापना की स्वीकृति दे दी है। प्रत्येक विकासखंड में उत्कृष्ट दस गोठानों का चयन कर गोधाम विकसित किए जाएंगे। 408 में से 151 आवेदनों को प्रशासकीय स्वीकृति दी जा चुकी है। 88 गोधामों का पंजीयन किया जा चुका है। वर्तमान में संचालित 42 गोधामों में 5,109 निराश्रित मवेशियों को संरक्षण दिया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि प्रथम चरण में ऐसे गोठानों का चयन किया गया है, जो राष्ट्रीय राजमार्गों के समीप स्थित हैं और जहां सभी आवश्यक अधोसंरचनाएं पूर्ण हैं। गोधामों का संचालन स्वयंसेवी संस्थाओं, पंजीकृत गोशालाओं, एनजीओ, एफपीओ और ट्रस्ट के माध्यम से किया जाएगा। हाल ही में पशुधन विकास विभाग ने नियमों में संशोधन कर ग्राम पंचायतों को गोधाम संचालन में प्राथमिकता दी है। इसके अलावा शहरी गोठानों को भी इस योजना में शामिल किया गया है। राज्य सरकार का मानना है कि गोधन ग्रामीण संस्कृति और कृषि व्यवस्था का मुख्य आधार है। ग्राम पंचायतों को संचालन का अधिकार मिलने और शहरी गोठानों को योजना में जोड़ने से गोधामों की संख्या में और वृद्धि होगी।
Trending
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
- Raipur Minor Girl Rape Attempted: रायपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल, राजधानी के इस इलाके की है वारदात – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Recruitment cancelled: इंस्पेक्टर फिर से बन गये बाबू.. भर्ती-नियुक्ति रद्द करते ही पुराने पद पर लौटे सभी 42.. साय सरकार ने जारी किया आदेश – राष्ट्रवाणी
- Balrampur Smuggler Arrest News: बाइक पर ये प्रतिबंधित चीज लेकर जा रहे थे तस्कर, वन विभाग ने किया गिरफ्तार, जब्त किया समान – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Exam and Recruitment Cancelled: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियां रद्द.. बाबुओं को बनाया गया था इस विभाग में इंस्पेक्टर, कांग्रेस सरकार में हुई परीक्षा सवालों के घेरे में – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Deputy Secretary Transfer: राज्य सरकार ने तीन उप सचिवों के प्रभार बदले, अब मनीष मिश्रा संभालेंगे स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी, देखें आदेश – राष्ट्रवाणी
- ये अरबपति एक दिन के लिए बना भिखारी, दुनिया ने पहचानने से किया इनकार; खुद के वॉचमैन ने मारा धक्का – राष्ट्रवाणी
