राष्ट्रवाणी: महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायक पराग शाह ने मुंबई में एक भिखारी के वेश में एक दिन बिताया, जिससे …और पढ़ें भाजपा विधायक पराग शाह ने भिखारी बनकर मुंबई में बिताया दिन अपने वॉचमैन और दोस्त ने भी नहीं पहचाना, धक्का देकर भगाया 5000 करोड़ की कंपनी के एमडी पद से इस्तीफा, बेटे को सौंपी कमान बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली।
हाल ही में महाराष्ट्र के भाजपा MLA पराग शाह, जो राज्य के सबसे अमीर विधायकों में से एक हैं, ने अपनी सिक्योरिटी, कार और महंगी चीजों को छोड़कर एक भिखारी के कपड़े पहन लिए और मुंबई के घाटकोपर की सड़कों पर भीख मांगते हुए एक दिन बिताया। उन्होंने कहा कि इस अनुभव ने उन्हें “जिंदगी की असलियत” की एक झलक दिखाई।
उनकी नेटवर्थ करीब 5000 हजार करोड़ रुपये आंकी जाती है। शाह ने बताया कि जब वे अपने घर पर गए तो उनके अपने वॉचमैन ने उन्हें असली भिखारी समझकर झक्का दिया। यहां तक कि उनके खुद के दोस्त ने उन्हें दौड़ाकर भगा दिया।
शाह के दोस्त सबकी मदद करते हैं, मगर भिखारी के वेश में अपने दोस्त को नहीं पहचाना। शाह ने ऐसा एक घर्मगुरु की सलाह पर किया था। एक गुजराती जैन और कॉमर्स बैकग्राउंड से ग्रेजुएट वाले, पराग शाह ने 1991 में अपने परिवार के कंस्ट्रक्शन बिजनेस से अपने करियर की शुरुआत की।
2002 में, अपनी काबिलियत, बिजनेस की समझ, एंटरप्रेन्योरशिप स्किल्स और विजन के साथ उन्होंने ‘मैन इन्फ्राकंस्ट्रक्शन लिमिटेड’ की स्थापना की। शाह की लीडरशिप में मैन इन्फ्राकंस्ट्रक्शन 2010 में लिस्ट हुई। उन्हें कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री में लगभग 25 सालों का अच्छा-खासा अनुभव है और उन्होंने इतने सालों में हजारों लोगों को रोजगार भी दिया है।
आज मैन इन्फ्राकंस्ट्रक्शन की मार्केट कैपिटल 5000 करोड़ रुपये से अधिक है। पराग शाह ने हाल ही में अपनी कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद छोड़ दिया और बिजनेस की गतिविधियों से हट गए। इसके पीछे उनका मकसद अपनी विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में लगाने का है।
अब मैन इन्फ्राकंस्ट्रक्शन की बागडोर शाह के बेटे मनन शाह के हाथ में है। मनन कंपनी के एमडी हैं। मैन इन्फ्राकंस्ट्रक्शन मुख्य तौर पर इंटीग्रेटेड इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) और रियल एस्टेट डेवलपमेंट, जिसमें पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और रिहायशी प्रॉपर्टीज पर ध्यान देती है।
