राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। प्रदेश के करीब डेढ़ लाख शिक्षक (एलबी) संवर्ग के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने पेंशन और अन्य सेवा लाभों को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। विभाग ने आदेश जारी कर कहा है कि शिक्षक (एलबी) की पेंशन सहित सभी सेवा संबंधी लाभों की गणना केवल एक जुलाई 2018 से होगी। संविलियन से पहले पंचायत और नगरीय निकाय में दी गई सेवाओं को शासकीय सेवा का हिस्सा मानकर लाभ देने का दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह निर्णय बिलासपुर हाई कोर्ट के निर्देश पर याचिकाकर्ता शिक्षकों के अभ्यावेदन पर विचार के बाद लिया गया है। शिक्षकों ने मांग की थी कि पेंशन और अन्य स्वत्वों के लिए उनकी सेवा की गणना पहली नियुक्ति तिथि से की जाए। हालांकि विभाग ने कहा कि संविलियन से पहले शिक्षक पंचायत एवं नगरीय निकाय के अधीन कार्यरत थे, इसलिए वे शासकीय सेवक की श्रेणी में नहीं आते थे। विभाग ने अपने आदेश में 30 जून 2018 के संविलियन आदेश का हवाला देते हुए दोहराया है कि सभी सेवा लाभों की गणना एक जुलाई 2018 से ही होगी और इससे पूर्व की अवधि के लिए किसी प्रकार का एरियर या पेंशन संबंधी लाभ देय नहीं होगा। इसके साथ ही याचिकाकर्ताओं के सभी दावों को निरस्त कर दिया है।
Trending
- एल्डरमेनों को अपने नगर में नहीं मिला मंच, दूसरे नगर में दिलाई गई शपथ! विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आधा दर्जन से अधिक पार्षद रहे नदारद – राष्ट्रवाणी
- कग News: बुक डिपो में लगी भीषण आग, शटर तोड़कर आग बुझाने में जुटी सदरफ – राष्ट्रवाणी
- रायपुर में नकली नोट का नेटवर्क: 1.13 करोड़ के बदले मिलने थे 45 करोड़ के नकली नोट, ठगी का केस दर्ज – राष्ट्रवाणी
- चाकूबाजी से सनसनी: गर्लफ्रेंड के साथ घूम रहे युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार, इधर थाना प्रभारी समेत दो आरक्षक लाइन अटैच – राष्ट्रवाणी
- अग्निवीर भर्ती 2026-27: सीईई का परिणाम घोषित, रायपुर के 170 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्र – राष्ट्रवाणी
- राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री निवास में भव्य स्वागत – राष्ट्रवाणी
- खामोशी से मुस्कान तक… कॉक्लियर इम्प्लांट ने बदली नन्हीं जीविका की जिंदगी – राष्ट्रवाणी
- ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा – राष्ट्रवाणी

