राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, अंबिकापुर। सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा के 15 वर्षीय छात्र का शव रिखी ग्राम स्थित टिहली पर्वत पर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। छात्र के चेहरे और पैरों पर गंभीर चोटों के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक मौत के कारण पर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला है। पुलिस के अनुसार ग्राम सलका निवासी विरेंद्र कंवर (15) गुरुवार शाम घर से खेलने की बात कहकर निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार सुबह भी खोजबीन जारी रही। शुक्रवार को टिहली पर्वत पहुंचे ग्रामीणों ने झाड़ियों के बीच विरेंद्र का शव देखा और इसकी सूचना गांव के सरपंच व उदयपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में चेहरे पर गंभीर चोट और पैरों पर घाव पाए गए, जिससे बेरहमी से मारपीट की आशंका व्यक्त की जा रही है। मृतक का घर घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छात्र घटनास्थल तक किसके साथ पहुंचा था। जांच में सामने आया है कि शाम तक वह दोस्तों के साथ खेल रहा था, लेकिन उसके बाद वह किसके साथ गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। उदयपुर थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल दोस्तों और सहपाठियों से पूछताछ जारी है।
Trending
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी
- Raipur Minor Girl Rape Attempted: रायपुर में 8 साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, घटना के बाद लोगों में आक्रोश का माहौल, राजधानी के इस इलाके की है वारदात – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Recruitment cancelled: इंस्पेक्टर फिर से बन गये बाबू.. भर्ती-नियुक्ति रद्द करते ही पुराने पद पर लौटे सभी 42.. साय सरकार ने जारी किया आदेश – राष्ट्रवाणी
- Balrampur Smuggler Arrest News: बाइक पर ये प्रतिबंधित चीज लेकर जा रहे थे तस्कर, वन विभाग ने किया गिरफ्तार, जब्त किया समान – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Exam and Recruitment Cancelled: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियां रद्द.. बाबुओं को बनाया गया था इस विभाग में इंस्पेक्टर, कांग्रेस सरकार में हुई परीक्षा सवालों के घेरे में – राष्ट्रवाणी
- Chhattisgarh Deputy Secretary Transfer: राज्य सरकार ने तीन उप सचिवों के प्रभार बदले, अब मनीष मिश्रा संभालेंगे स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी, देखें आदेश – राष्ट्रवाणी
