राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस की 150 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है। प्रबंधन ने काउंसिलिंग और दाखिले से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार कुल सीटों का वर्गीकरण तय कर दिया गया है। इसके तहत स्टेट कोटा से 124 सीटें भरी जाएंगी, जबकि आल इंडिया कोटा के तहत 22 सीटें आरक्षित की गई हैं। इसके अलावा चार सीटें भारत सरकार के लिए निर्धारित हैं। प्रवेश प्रक्रिया के तहत सबसे पहले स्टेट कोटा की सीटें भरी जाएंगी। इसके बाद आल इंडिया कोटा और आखिर में भारत सरकार के लिए आरक्षित चार सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। सिम्स के डीन डा. रामनेश मूर्ति ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। नीट की आल इंडिया और स्टेट रैंक के आधार पर अगले एक सप्ताह के भीतर आधिकारिक वेबसाइट पर विद्यार्थियों के नाम और रैंक अपलोड कर दिए जाएंगे। सूची जारी होते ही 10 अगस्त के बाद प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने की पूरी संभावना है। 16 सितंबर से शुरू हो सकती हैं कक्षाएं सिम्स प्रबंधन के अनुसार, यदि प्रवेश प्रक्रिया तय समय-सारणी के अनुसार बिना किसी बाधा के पूरी हो जाती है, तो नए सत्र के छात्र-छात्राओं की नियमित कक्षाएं संभवतः 16 सितंबर से शुरू कर दी जाएंगी। इसे ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक विभागों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version