राष्ट्रवाणी: दिलशाद अहमद, सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मदननगर गांव में 24 जुलाई को कार्रवाई करने गई पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बड़ा एक्शन देखने को मिला है। इस घटना में पुलिस ने 15 नामजद और 100 से 150 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि यह पूरा मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मदननगर गांव का है। 24 जुलाई को टीम 5 आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान ग्रामीणों ने लाठी-डंडा, फरसा और टंगिया से हमला कर दिया था। इस हमले में सदोप समेत दो दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। वहीं अब इस हिंसा के मामले में प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की गई है। 15 नामजद समेत 100-150 ग्रामीणों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस पर जानलेवा हमला, बलवा, शासकीय कार्य में बाधा सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने अब आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
Trending
- संजू सैमसन ने तोड़ा T20I का महा-रिकॉर्ड, लेकिन प्लेइंग 11 के चयन पर छिड़ा संग्राम
- अमेरिका-चीन और सिंगापुर से भारत ने कमाए अरबों डॉलर, फिर बेचकर भरी तिजोरी; सामने आया चौंकाने वाला डेटा – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री आवास पर भूपेश बघेल-विजय शर्मा में बहस के बाद बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से झड़प में SI के बटन टूटे – राष्ट्रवाणी
- CG Morning News : केंद्रीय मंत्री अन्नापूर्णा का छत्तीसगढ़ दौरा… मुख्यमंत्री साय ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ में करेंगे शिरकत… झीरम हमले के 10 दोषियों को सुनाई जाएगी सजा… गुढ़ियारी थाना घेरेगी कांग्रेस… पढ़ें और भी खबरें – राष्ट्रवाणी
- 16 सितंबर राशिफल: आज कैसा रहेगा आपका दिन? करियर, सेहत और पैसों को लेकर मेष से मीन तक की बड़ी भविष्यवाणियां – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास के पुराने आंकड़ों पर सियासत, सत्यापन में दो लाख अपात्र मिले – राष्ट्रवाणी
- Jhiram Ghati Attack Update: 13 साल बाद झीरम घाटी केस में आज होगा सजा का ऐलान, 10 आरोपी दोषी करार, हमले में कई दिग्गज कांग्रेस नेताओं की हुई थी मौत – राष्ट्रवाणी
- DP World Nava Raipur Open 2026: सीएम साय ने ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ की ट्रॉफी का किया अनावरण, देश-विदेश के 132 गोल्फर ले रहे हिस्सा, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए किए बड़े ऐलान – राष्ट्रवाणी
