राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो, , रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों को लेकर मंगलवार को रायपुर प्रेस क्लब में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के बीच हुई खुली बहस के बाद सियासी पारा चढ़ गया। डिबेट के दौरान दोनों नेताओं ने अपने-अपने कार्यकाल के आंकड़े रखकर एक-दूसरे पर तीखे हमले किए, जिसका असर कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सड़क पर भी देखने को मिला।

प्रेस क्लब की इस तीखी बहस का असर वर्चुअल दुनिया में भी तुरंत दिखाई दिया। बहस खत्म होने के बाद दोनों दलों के बीच इंटरनेट मीडिया पर जबरदस्त पोस्टर और बयानों का वार-पलटवार शुरू हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्लेटफार्म एक्स पर तंज कसते हुए लिखा, अगली बार किसी समझदार को भेजना, छोटा रिचार्ज सिर्फ रील के लिए ही ठीक है।

इसके जवाब में भाजपा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कई पोस्टर जारी किए। भाजपा ने अपने पोस्टर में लिखा, हवाबाजी का हुआ बंटाधार, भ्रम का गुब्बारा फूटा सही आंकड़ों के साथ। एक अन्य पोस्टर में बघेल पर निशाना साधते हुए लिखा गया, तुम्हारी इनकमिंग भी जनता ने बंद कर दी है मिस्टर एटीएम, अगली बार राहुल गांधी को भेजना।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version