राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, खैरागढ़। ऑनलाइन रिश्ते की तलाश में शुरू हुई बातचीत ठगी तक पहुंच गई। जीवनसाथी ऐप के जरिए युवती से परिचित हुए आरोपित ने शादी का झांसा देकर उसकी निजी जानकारी और फोटो हासिल कर ली। इसके बाद फोटो व व्यक्तिगत जानकारी वायरल करने की धमकी देकर उससे एक लाख 67 हजार रुपए ऐंठ लिए। शिकायत मिलते ही केसीजी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पीड़िता ने जून 2026 में जीवनसाथी ऐप पर अपने नाम से आईडी बनाई थी। इसी दौरान उसकी पहचान आरोपित रोहित यादव से हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। आरोपी ने पीड़िता से शादी करने की बात कही और इसी बहाने उसकी व्यक्तिगत जानकारी एवं फोटो प्राप्त कर ली। बाद में इन्हीं तस्वीरों और जानकारी को वायरल करने की धमकी देकर आरोपित ने उससे पैसे की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपित ने छह जुलाई 2026 को फोन-पे के माध्यम से कुल 1,67,000 रुपए की ठगी की। परेशान पीड़िता ने आठ अगस्त को थाना छुईखदान पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपित द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने के बाद 10 अगस्त 2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे उपजेल सलोनी भेज दिया गया। कार्रवाई में थाना छुईखदान पुलिस स्टाफ एवं साइबर सेल केसीजी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने लोगों से ऑनलाइन वैवाहिक प्लेटफार्म पर अनजान लोगों से बातचीत के दौरान निजी जानकारी और फोटो साझा करते समय सतर्क रहने की अपील की है।
Trending
- बस्तर में 12 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा : डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- जहां कभी नक्सलियों का खौफ था, वहां अब लहराएगा तिरंगा – राष्ट्रवाणी
- मुख्य सचिव की विभागीय सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक: कहा- रिटायरमेंट से पहले प्रकरणों का करें निराकरण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश – राष्ट्रवाणी
- मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल: कहीं झमाझम तो कहीं बारिश का इंतजार – राष्ट्रवाणी
- देशभक्ति से ओतप्रोत अप्रतिम उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल – राष्ट्रवाणी
- रक्षाबंधन से पहले मिला ‘भाई का उपहार’, महतारी वंदन की राशि से सजेगी त्योहार की खुशियां – राष्ट्रवाणी
- जहां मलेरिया था बड़ी चुनौती, वहां बदली तस्वीर, 10 साल में 83 प्रतिशत घटे मामले, अब गांवों में बदल रही लोगों की आदत – राष्ट्रवाणी
- खौफनाक हत्या का वीडियो: शराब के नशे में विवाद, दो लकड़हारों ने साथी को लाठी-पत्थर से पीटकर उतारा मौत के घाट – राष्ट्रवाणी
