राष्ट्रवाणी: हम जिस IPO की बात कर रहे हैं उसे आखिरी दिन 177 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है, निवेशक अब अलॉटमेंट और …और पढ़ें Adroit Industries IPO 177 गुना सब्सक्राइब, GMP में उछाल से बंपर कमाई की उम्मीद Adroit Industries IPO को 177 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वर्तमान GMP ₹48, लिस्टिंग पर 35.82% का फायदा संभव।
निवेशक अब अलॉटमेंट और GMP पर नजर बनाए हुए हैं। बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आखिरी दिन, शुक्रवार को बोली लगाने के दिन Adroit Industries के IPO को लगभग 177 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।
जिसके बाद जिन लोगों ने इस IPO में निवेश किया था वह अब अलॉटमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सब्सक्रिप्शन के अलावा इंतजार की वजह एक और है GMP। Adroit Industries IPO का आखिरी रिकॉर्ड किया गया ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹48 है।
₹134 के ऊपरी प्राइस बैंड के साथ, Adroit Industries IPO की अनुमानित लिस्टिंग कीमत ₹182 (कैप प्राइस + आज का GMP) है। प्रति शेयर अनुमानित फायदा 35.82% का हो सकता है। हालांकि GMP कमाई की गरंटी नहीं होती है।
इसमें बदलाव होता रहता है। शेयर बाजार के आखिरी कारोबारी दिन इसके साथ ही, चार पब्लिक इश्यू ओवर-सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुए। बाकी तीन IPO Swastika Infra, Elevate Campuses और Armi Infotech के थे।
NSE के डेटा के अनुसार, Adroit Industries के ₹151 करोड़ के IPO में 7,872,900 शेयरों के ऑफर के मुकाबले 1,39,22,95,200 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जिससे 176.85 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ। Adroit Industries IPO को किस कैटेगरी में कितना मिला सब्सक्रिप्शन Adroit Industries के IPO को नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स कैटेगरी 332.35 गुना, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 195.04 गुना और रिटेल इन्वेस्टर्स का हिस्सा 99.81 गुना सब्सक्राइब हुआ।
Adroit Industries (India) Limited IPO के लिए प्राइस बैंड ₹126–134 प्रति शेयर है। इसमें 9,897,000 इक्विटी शेयरों तक का फ्रेश इश्यू और 1,350,000 इक्विटी शेयरों तक का ऑफर फॉर सेल शामिल है। Adroit Industries IPO के अलॉटमेंट की तारीख सोमवार, 28 सितंबर, 2026 है।
“IPO से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।” (डिस्क्लेमर: यहां IPO को लेकर दी गई जानकारी निवेश की राय नहीं है। चूंकि, स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)
