राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि,दुर्ग। इंदिरा मार्केट दुर्ग स्थित एसएसडी ट्रेडर्स में आइटीसी लिमिटेड के गोल्ड प्लेक प्रीमियम ब्रांड के नाम पर नकली सिगरेट बेचने का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 18 हजार नकली सिगरेट बरामद की हैं, जिनकी कीमत करीब 2.07 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 11 अगस्त को आईटीसी लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि ने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। वह प्राइवेट आइ इंटेलेक्चुअल प्रापटी राइट साल्यूशंस में फील्ड आफिसर के रूप में कार्यरत हैं और कंपनी के नकली उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकृत हैं। उन्हें सूचना मिली थी कि इंदिरा मार्केट स्थित एसएसडी ट्रेडर्स में गोल्ड फ्लेक प्रीमियम के नाम और पैकेजिंग से मिलते-जुलते नकली सिगरेट उत्पाद बेचे जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मामले में पुलिस ने धारा 318(4) बीएनएस एवं धारा 63 कापीराइट अधिनियम 1957 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपित विशाल जसवानी (36) निवासी गुरूनानक नगर दुर्ग और निखिल सिहानी (29), निवासी सदानी नगर दुर्ग को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। जांच के दौरान पुलिस ने गोल्ड फ्लेक प्रीमियम नाम से 24 बंडलों में 12 हजार सिगरेट और 12 बंडलों में छह हजार सिगरेट बरामद कीं। दोनों प्रकार की सिगरेट की कुल कीमत क्रमशः 1.38 लाख और 69 हजार रुपये है। पैकेटों पर 115 रुपये एमआरपी और एक ही क्यू आर नंबर अंकित पाया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपित निजी आर्थिक लाभ के लिए असली उत्पाद जैसी पैकेजिंग और ब्रांड पहचान वाले नकली उत्पाद बेच रहे थे।
Trending
- हरेली तिहार पर CM निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा व ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी
- जीजामगांव के नवीन इति में ‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल’ ट्रेड शुरू, युवाओं के लिए रोजगार के खुलेंगे नए द्वार, ऑनलाइन एडमिशन रजिस्ट्रेशन जारी – राष्ट्रवाणी
- दुर्ग में बेची जा रहा थी नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट, पुलिस ने 18 हजार नग की बनाई जब्ती – राष्ट्रवाणी
- सरगुजा में हादसा, दरवाजा खोलने के दौरान लोहे के दरवाजे में दौड़ा करंट, महिला की मौत – राष्ट्रवाणी
- रामगोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भूपेश बघेल ने दी चेतावनी, कहा- ईडी वाले समझ जाएं, हमारी सरकार आएगी और एक-एक का हिसाब होगा… – राष्ट्रवाणी
- कग अककिदेनत News: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, 2 की मौके पर मौत, 3 गंभीर रूप से घायल – राष्ट्रवाणी
- रोटरी क्लब ऑफ रायपुर कॉस्मो डिवाइज ने हैप्पी स्कूल में किया स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन – राष्ट्रवाणी
- ’56 इंच का छोटा बंदर…’ भूपेश बघेल का बड़ा बयान, कहा- जो हम नहीं कर पाए, वह बच्चों ने कर दिया… – राष्ट्रवाणी
