Close Menu
Rashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
प्रमुख राष्ट्रवाणी

19 अप्रैल को परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा : 38 केंद्रों के लिए दुर्ग में ब्रीफिंग

April 18, 2026

भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियन बनाने वाली संजू देवी को 50 लाख

April 18, 2026

🔴दुर्ग फैमिली कोर्ट में भर्ती पर हाईकोर्ट की मुहर, चयन प्रक्रिया को दी वैधता

April 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Terms
  • About Us – राष्ट्रवाणी | Rashtrawani
  • Contact
Facebook X (Twitter) Instagram
RashtrawaniRashtrawani
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
Subscribe
Rashtrawani
Home»Chhattisgarh»19 अप्रैल को परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा : 38 केंद्रों के लिए दुर्ग में ब्रीफिंग
Chhattisgarh

19 अप्रैल को परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा : 38 केंद्रों के लिए दुर्ग में ब्रीफिंग

Team RashtrawaniBy Team RashtrawaniApril 18, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Reddit Telegram Email
19 अप्रैल को परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा : 38 केंद्रों के लिए दुर्ग में ब्रीफिंग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

🔴10,951 परीक्षार्थी होंगे शामिल

दुर्ग, 18 अप्रैल 2026। परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए दुर्ग जिले में बनाए गए 38 परीक्षा केंद्रों के पर्यवेक्षकों और समन्वयकों की ब्रीफिंग शनिवार को शासकीय विश्वनाथ यादव ताम्रकार स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय में आयोजित की गई।

ब्रीफिंग सत्र में परीक्षा संचालन से जुड़े सभी महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बताया गया कि परीक्षा रविवार, 19 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित होगी।

10,951 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले में इस परीक्षा में कुल 10,951 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए 38 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें भिलाई, दुर्ग और अहिवारा क्षेत्र शामिल हैं। अधिकांश केंद्र शासकीय विद्यालयों में बनाए गए हैं।

समन्वय और निगरानी के विशेष प्रबंध

परीक्षा के सफल संचालन के लिए 8 सहायक समन्वयक और 76 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक केंद्र पर केंद्राध्यक्ष के साथ फ्लाइंग स्क्वॉड और अन्य निगरानी टीमें भी तैनात रहेंगी।

कड़े दिशा-निर्देश जारी

ब्रीफिंग के दौरान स्पष्ट किया गया कि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार के आभूषण पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, परीक्षा शुरू होने से पहले सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच की जाएगी।

प्रशासन ने मांगा सहयोग

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि सभी को अपने दायित्वों का गंभीरता से पालन करना होगा।
सहायक समन्वयक डॉ. अभिनेष सुराना तथा डॉ. श्रीनिवास देशमुख द्वारा ब्रीफिंग में दी गई जानकारी के अनुसार पूर्व की परीक्षाओं की तरह परीक्षार्थियों को कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना वर्जित होगा तथा हॉफ बायीं के हल्के रंग वाले शर्ट पहनकर तथा पैरों में स्लीपर पहनकर ही परीक्षार्थी परीक्षा दे पाएँगे।

ब्रीफिंग के दौरान सहायक समन्वयक डॉ. अभिनेष सुराना, डॉ. जगजीत कौर सलूजा, डॉ. एस.डी. देशमुख, डॉ. दिव्या कुमुदिनी मिंज, डॉ. जी.एस. ठाकुर, डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय तथा जिलाधीश कार्यालय द्वारा नियुक्त भोसले भी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleभारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियन बनाने वाली संजू देवी को 50 लाख
Team Rashtrawani
  • Website

Related Posts

Chhattisgarh

भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियन बनाने वाली संजू देवी को 50 लाख

April 18, 2026
Chhattisgarh

🔴दुर्ग फैमिली कोर्ट में भर्ती पर हाईकोर्ट की मुहर, चयन प्रक्रिया को दी वैधता

April 18, 2026
Chhattisgarh

भिलाई का गौरव : छत्तीसगढ़ सिंधी अकादमी की सुषमा जेठानी अध्यक्ष नियुक्ति

April 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Ads
Top Posts

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews
राष्ट्रवाणी

राष्ट्रवाणी के वैचारिक प्रकल्प है। यहां आपको राष्ट्र हित के ऐसे दृष्टिकोण पर आधारित समाचार, विचार और अभिमत प्राप्त होंगे, जो भारतीयता, हिंदुत्व और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली, विश्व बंधुत्व और वसुधैव कुटुंबकम के शाश्वत चिंतन को पुष्ट करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

Most Popular

सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की

April 30, 202547 Views

निर्मला सीतारमण ने जातिगत गणना का श्रेय लेने पर तमिलनाडु सरकार को घेरा

May 3, 202546 Views

सरकार ने गेहूं का एमएसपी 160 रुपये ब­ढ़ाकर 2,585 रुपये प्रति क्विंटल किया

October 1, 202543 Views
Our Picks

19 अप्रैल को परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा : 38 केंद्रों के लिए दुर्ग में ब्रीफिंग

April 18, 2026

भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियन बनाने वाली संजू देवी को 50 लाख

April 18, 2026

🔴दुर्ग फैमिली कोर्ट में भर्ती पर हाईकोर्ट की मुहर, चयन प्रक्रिया को दी वैधता

April 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • लाइफस्टाइल
© 2026 Rashtrawani

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.