राष्ट्रवाणी: अभिनेता सनी देओल की एक अपकमिंग मूवीज से उनका लुक सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। सनी देओल की अगली फिल्म (फोटो क्रेडिट- एआई) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म बंटवारा 1947 की असफलता के बाद अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) के स्टारडम को लेकर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं। गदर 2, जाट और बॉर्डर 2 जैसी बैक टू बैक हिट फिल्में देने के बाद सनी को बंटवारा 1947 से झटका जरूर लगा है, लेकिन उन्होंने अपनी अपकमिंग मूवीज के लिए अब तैयारी शुरू कर दी हैं। सोशल मीडिया पर सनी की एक आने वाली फिल्म से उनका लुक लीक हो गया है, जिसमें वह पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं। आइए एक नजर सनी के इस वायरल लुक और आने वाली मूवी पर डालते हैं- हाल ही में सोशल मीडिया पर सनी देओल का एक वीडियो सामने आया है, जो उनकी अपकमिंग मूवी एंटनी (Antony) की शूटिंग के दौरान का बताया जा रहा है। सेट से सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सनी पाजी पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रहे हैं। इंटरनेट पर अब अभिनेता का ये लुक चर्चा का विषय बन गया है और बड़े पर्दे पर दबंग पुलिस ऑफिसर के रोल में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड नजर आने लगे हैं। हालांकि, अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि सनी देओल का ये किरदार वास्तविक फिल्म एंटनी से है या फिर किसी अन्य फिल्म के लिए सनी ने ये लुक कैरी किया है। बात की जाए सनी देओल स्टारर एंटनी के बारे में तो इस मूवी का डायरेक्शन बालाजी गणेश कर रहे हैं। एक्सकलुसिवे 🚨🚨BTS फरोम #SunnyDeol ‘s उपकोमिनग film..Action किनग सुननय देोल इस ओनके अगैन पलायिनग अ पोलिके इनसपेकतोर इन हिस उपकोमिनग film..the फिलम इस एक्सपेकतेद तो अररिवे बय थे एनद ओफ थिस येार ओर इन जानुारय नेक्सत year..some पोवेरफुलल अकतिोन अनद हारद हिततिनग दिालोगुे are… pic.twitter.com/pnXubYffpr सनी के अलावा एंटनी में आपको साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार ज्योतिका अहम किरदार में नजर आएंगी। इसके साथ ही एक्टर विजय वर्मा इसमें खलनायक के किरदार में दिखेंगे। खबर ये भी है कि एंटनी में सनी देओल के साथ-साथ अभिनेता रवि किशन भी पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे। बॉर्डर 2 और बंटवारा 1947 के बाद इस साल सनी देओल अपनी तीसरी फिल्म के लिए पूरी तरह से कमर कस चुके हैं। उनकी अगली फिल्म का नाम रामायण पार्ट-1 है, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इस फिल्म में सनी देओल भगवान हनुमान का रोल प्ले कर रहे हैं और 8 नवंबर को इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version