राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो, , रायपुर। ग्रामीण विकास, आवास और महिला सशक्तीकरण को नई गति देने के लिए 11 सितंबर को सक्ती जिले के ग्राम जेठा में बड़ा आयोजन होगा। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि-किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में करीब 122 करोड़ रुपये से अधिक के 39 विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया जाएगा। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत नवनिर्मित दो लाख आवासों में हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया जाएगा। कार्यक्रम में हितग्राहियों को ‘खुशियों की चाबी’ प्रदान की जाएगी। ग्रामीण आवास योजना में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए एआई आधारित जियो-टैग सत्यापन और सेल्फ जियो-टैग रिपोर्ट प्रणाली की शुरुआत भी होगी। इससे आवास निर्माण की निगरानी और सत्यापन प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने का दावा है। विकसित भारत-जी राम जी के तहत ‘धार अपार अभियान’ शुरू किया जाएगा। इसके जरिए नदियों और सहायक जलधाराओं के पुनरुद्धार व संरक्षण को जनभागीदारी से आगे बढ़ाया जाएगा। वहीं ‘सुघ्घर बाड़ी’ अभियान के माध्यम से निजी व सामुदायिक भूमि पर पौधरोपण कर ग्रामीण परिवारों के लिए आय के स्थायी स्रोत विकसित करने पर जोर रहेगा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 270 नए इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टरों का विमोचन होगा। इनसे कृषि आधारित आजीविका को विविधता देने और ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। ‘अथ उद्यम-आजीविका से उद्यमिता की ओर’ कार्यक्रम के चैलेंज फंड इवेंट की शुरुआत होगी। रानी मिस्त्री, लखपति दीदी और ड्रोन दीदियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच पंचायतों के प्रतिनिधियों को भी सम्मान मिलेगा। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू समेत मंत्री, सांसद, विधायक और पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version