राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बिलासपुर: उसलापुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर बिलासपुर एवं कटनी छोर पर नए पैसेंजर शेल्टर बनाए जा रहे हैं। इनका निर्माण लाइसेंसी अपने खर्च पर कर रहा और बदले में शेल्टर पर विज्ञापन प्रदर्शित करने का अधिकार मिलेगा। साथ ही रेलवे को वार्षिक राजस्व भी प्राप्त होगा। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कुछ यात्रियों को धूप और बारिश से राहत देना है। दरअसल यहां प्लेटफार्म के पूरे हिस्से में शेड उपलब्ध नहीं है। शेल्टर में छावनी के साथ 12 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी और इतनी ही संख्या में यात्री खड़े रह सकते हैं। उसलापुर रेलवे स्टेशन में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कई महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। बिल्डिंग का स्वरूप बदलने के साथ-साथ व्यवस्थित पार्किंग, लाइटिंग, वेटिंग हाल का निर्माण हुआ है। महत्वपूर्ण कार्यों के बावजूद एक बड़ी कमी यात्रियों को परेशान कर रही है। प्लेटफार्म एक हो या दो-तीन, इनके पूरे हिस्से में अब शेड नहीं लगा है। जिसके चलते यात्रियों को तेज धूप व बरसात के समय खुले आसमान के नीचे खड़े रहकर ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है। प्रयास यह है कि इस योजना दूसरे चरण में शेड निर्माण को शामिल किया जाए। हालांकि पूरे हिस्से में शेड बनेगा या नहीं, यह तो स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन, इन असुविधाओं के बीच रेलवे के वाणिज्य विभाग ने एक अच्छी पहल कर कुछ यात्रियों को राहत देने का प्रयास किया है। प्लेटफार्म दो-तीन में पैसेंजर शेल्टर का निर्माण कराया जा रहा है। यह निर्माण लाइसेंस स्वयं के खर्च पर कर रहा है। शेल्टर निर्माण के साथ-साथ यहां यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां भी उपलब्ध कर रहा है। बदले में, वह केवल दोनो सेट कुर्सियों के बीच विज्ञापन लगाएगा। यह विज्ञापन वह अलग-अलग जगह से एकत्र कर लगाएगा। इस प्रयास का दोहरा फायदा है। एक यात्रियों को बैठने की जगह मिल जाएगी और लाइसेंसी रेलवे को सालाना राजस्व भी उपलब्ध कराएगा। पांच साल के लिए अनुमति लाइसेंसी द्वारा स्वयं के खर्च पर तैयार इस शेल्टर पर विज्ञापन लगाने की अनुमति पांच साल के लिए दी गई है। इसके बदले में वह रेलवे को सालाना साढ़े तीन से चार लाख रुपये राजस्व देगा। हालांकि यह राशि शेल्टर के अलावा स्टेशन परिसर के कुछ और हिस्सों में विज्ञापन लगाने के एवज में ली जा रही है। लाइसेंसी को शेल्टर पर स्थिर (नान-डिजिटल) विज्ञापन पैनल स्थापित करने की अनुमति दी गई है। लाइसेंसी को अनुबंध अवधि के दौरान पैसेंजर शेल्टर को सुरक्षित एवं सुचारु स्थिति में बनाए रखना होगा। जिसमें संरचनात्मक भागों की मरम्मत, बैठने की व्यवस्था का रखरखाव और प्रकाश व्यवस्था शामिल है।
Trending
- ‘दोनों बहुत करीब…’ Agni Shakshi के सेट पर नाना पाटेकर- मनीषा कोइराला के बीच चल रहा था रोमांस, राइटर का खुलासा – राष्ट्रवाणी
- ‘मेरे साथ धोखा हुआ…’ Neena Gupta से ‘श्रीमान श्रीमती’ के मेकर्स ने बोला था झूठ, अर्चना पूरन सिंह की ली थी जगह – राष्ट्रवाणी
- 79 साल पहले एक कल्ट गाने से ‘अफसाना’ बन गई थी ये हीरोइन, लाहौर से आकर बॉलीवुड की सुपरस्टार बन किया था राज – राष्ट्रवाणी
- बिना सेट-VFX के असली गांव में शूट हुई थी Amitabh Bachchan की फिल्म, जानिए 1973 की क्लासिक फिल्म का खास किस्सा – राष्ट्रवाणी
- ICWA की सिल्वर जुबली पर विदेश मंत्री जयशंकर बोले-भारत अब वैश्विक चुनौतियों पर आत्मविश्वास से रख रहा विचार – राष्ट्रवाणी
- संवत्सरी पर पीएम मोदी का संदेश: क्षमा और करुणा हर रिश्ते को मजबूत बनाते हैं, ‘मिच्छामि दुक्कड़म्’ – राष्ट्रवाणी
- सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ – राष्ट्रवाणी
- देश-दुनिया के गोल्फ मानचित्र पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी

