राष्ट्रवाणी: रायपुर: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाले पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि पुरुष हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर झंडू कुमार जी ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और अदम्य आत्मविश्वास का प्रेरणादायी उदाहरण है।उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के लिए पहला पदक जीतना पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। यह सफलता देश के युवा खिलाड़ियों और दिव्यांग खिलाड़ियों को अपने सपनों को साकार करने के लिए नई प्रेरणा प्रदान करेगी।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के लिए अनेक पदक जीतेंगे। उन्होंने झंडू कुमार जी को इस शानदार उपलब्धि के लिए पुनः बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version