राष्ट्रवाणी (कांकेर ब्यूरो): बालोद: छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के पावन अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय स्थित स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में 02 नवम्बर को आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ राज्योत्सव समारोह के भव्य एवं गरिमामय आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार समारोह के सफल और सुव्यवस्थित क्रियान्वयन हेतु जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आयोजन स्थल पर पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जा रही है।
- जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग होंगे।
- समारोह में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला एवं संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
- समारोह स्थल पर शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉलों में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, उपलब्धियों तथा जिले के विकास कार्यों पर आधारित आकर्षक विभागीय विकास प्रदर्शनी और स्टॉल लगाए जाएंगे।
जिला स्तरीय छत्तीसगढ़ राज्योत्सव समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग होंगे।
इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में डौण्डीलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिला भेड़िया, संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक संगीता सिन्हा, गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष प्रतिभा चैधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन तोमन साहू, तथा जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया उपस्थित रहेंगी।
साथ ही जिला पंचायत बालोद, जनपद पंचायत बालोद के समस्त सदस्यगण एवं नगर पालिका परिषद बालोद के समस्त पार्षदगण विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला एवं संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध लोक गायिका कविता वासनिक द्वारा संचालित विख्यात लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘अनुराग धारा’ की मनमोहक व भव्य प्रस्तुति दी जाएगी।
इसके साथ ही लोक कलाकारों व छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न लोक विधाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी मंच पर बिखेरी जाएंगी। समारोह स्थल पर शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी विभागों द्वारा अपने-अपने स्टॉलों में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, उपलब्धियों तथा जिले के विकास कार्यों पर आधारित आकर्षक विभागीय विकास प्रदर्शनी और स्टॉल लगाए जाएंगे।
जिला प्रशासन बालोद ने जिले के समस्त नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राज्योत्सव समारोह में शामिल होने की अपील की है।

