राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, बलौदाबाजार। जिले की 21 वर्षीय होनहार कु. शिवांशी केसरवानी ने कमर्शियल पायलट लाइसेंस हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। वे केसरवानी समाज की पहली कमर्शियल पायलट बनी हैं। उनकी इस सफलता से परिवार, समाज और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कैप्टन शिवांशी ने अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैक्रामेंटो के उन्नत विमानन प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षण प्राप्त कर कमर्शियल पायलट लाइसेंस प्राप्त किया। इसके बाद अब वे कैप्टन शिवांशी केसरवानी के नाम से जानी जाएंगी। विदेश में प्रशिक्षण लेने से पहले उन्होंने मुंबई के एक एविएशन प्रशिक्षण संस्थान में करीब एक वर्ष तक मौसम की जानकारी, टेकऑफ, लैंडिंग, फ्लाइट सेफ्टी और विमान संचालन से जुड़े तकनीकी विषयों का प्रशिक्षण लिया। शिवांशी नितेश केसरवानी और भावना केसरवानी की सुपुत्री तथा नरेंद्र (नंदू) केसरवानी और शोभा केसरवानी की पौत्री हैं। उनकी सफलता के पीछे उनका दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और परिवार का सहयोग प्रमुख कारण माना जा रहा है। शिवांशी की इस उपलब्धि पर केसरवानी समाज, नगर के गणमान्य नागरिकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों ने कहा कि शिवांशी की सफलता प्रदेश और देश की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगी। उनकी उपलब्धि से यह संदेश मिलता है कि मेहनत और लगन के बल पर बेटियां किसी भी क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकती हैं।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version