राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और सुचारू बनाने के उद्देश्य से शासन ने मंत्रालय में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए सचिवालय सेवा के उप सचिव और अवर सचिव स्तर के 22 अधिकारियों की नई पदस्थापना की है।

इस फेरबदल के साथ ही कई अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया है, वहीं कई अफसरों को अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारियों से मुक्त भी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, उप सचिव स्तर पर अधिकारियों के दायित्वों में व्यापक बदलाव किया गया है। उप सचिव डॉ. विवेक श्रीवास को जेल विभाग के साथ-साथ गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

इसके अलावा रोमन गंगाकचूर को वित्त विभाग से स्थानांतरित कर नगरीय प्रशासन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। रामेश्वर प्रसाद वर्मा को स्कूल शिक्षा विभाग से सहकारिता विभाग में पदस्थ किया गया है। मगनलाल पवार को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग से हटाकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासनिक कसावट के तहत शांता खरे को वित्त विभाग से ग्रामोद्योग विभाग भेजा गया है, जबकि रेखा साहू को संसदीय कार्य विभाग से स्थानांतरित कर जन शिकायत निवारण विभाग का दायित्व सौंपा गया है। सचिवालय सेवा के अवर सचिव स्तर के अधिकारियों के तबादला आदेश भी जारी किए गए हैं। इसके अंतर्गत अवर सचिव अमितोष जान को खाद्य विभाग से वन विभाग में पदस्थ किया गया है।

दीपकुमार खेस को ग्रामोद्योग विभाग से खेल एवं युवा कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में जावे कच्छप को राजस्व विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में भेजा गया है। वहीं राजेश तिग्गा को गृह विभाग से उच्च शिक्षा विभाग तथा रत्तूलाल ध्रुव को खेल विभाग से स्थानांतरित कर जेल विभाग में पदस्थ किया गया है।

इस आदेश के साथ ही कई अधिकारियों को पहले से दिए गए अतिरिक्त प्रभार से भी मुक्त किया गया है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version