राष्ट्रवाणी: Rajasthan Road Infrastructure Project: राजस्थान के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू की सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए 225 करोड़ रुपये की परियोजना को अहम मंजूरी मिली है. गुलाबगंज से माउंट आबू तक 22 किलोमीटर लंबी सड़क के अलाइनमेंट को राज्यस्तरीय तकनीकी कमेटी ने मंजूरी दे दी है. तीन प्रस्तावित विकल्पों में से पहले से मौजूद ग्रेवल सड़क वाले रास्ते को चुना गया है. सड़क बनने के बाद सिरोही से माउंट आबू की दूरी करीब 100 किलोमीटर से घटकर 55 किलोमीटर रह जाएगी. इससे पर्यटकों, स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और वायुसेना स्टेशन तक पहुंचने वालों को सुविधा मिलेगी. परियोजना की प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति जारी हो चुकी है. अब वन विभाग की एनओसी और पर्यावरण संबंधी मंजूरियों का इंतजार है. करीब पांच दशक पुरानी इस मांग के पूरा होने से माउंट आबू के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है.
Trending
- राइट्स 400 करोड़ रुपये के श्रीलंका रेलवे अनुबंध के लिए एल-1 बोलीदाता है – भारतीय पीएसयू
- पेट्रोनेट एलएनजी क्यू2 का मुनाफा बढ़कर 1,235 करोड़ रुपये हुआ; भारतीय पीएसयू ने 7 रुपये के लाभांश की घोषणा की
- राजस्व वृद्धि के बावजूद पीटीसी इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ गिरकर ₹113 करोड़ हो गया; सहायक कंपनी को आरबीआई से राहत – भारतीय पीएसयू
- रिलायंस की रिफाइनरी में छप्परफाड़ कमाई, तीसरी तिमाही में भी बरस सकता है पैसा – राष्ट्रवाणी
- घोड़ा मधुमक्खी का हमला कितना खतरनाक, जानिए बचने के तरीके, इस बड़े खुलासे से मचा हड़कंप – राष्ट्रवाणी
- चूहे को जिंदा जलाया तो पुलिस ने 4 युवकों को भेजा जेल, सामने आई दर्दनाक वीडियो, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान – राष्ट्रवाणी
- ‘क्या जनता इस बार दीपावली मनाना ही छोड़ दे?’ CNG और LPG के दाम बढ़ने पर बिफरी शिवसेना UBT – राष्ट्रवाणी
- मम्मी की पुरानी सिल्क साड़ी से बनवाएं खूबसूरत को-ऑर्ड सेट, देखें डिजाइन्स – राष्ट्रवाणी

