राष्ट्रवाणी: लक्ष्मीकांत बंसोड़, बालोद. छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य पहली बार 30 जुलाई को ‘महतारी वंदन वृक्षारोपण अभियान’ आयोजित किया जाएगा. इस अभियान को सफल बनाने के लिए बालोद जिले में तैयारियां अंतिम चरण में हैं. कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशन में सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं और अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने के प्रयास में जुटे हैं. जिले में महतारी वंदन योजना की 2 लाख 45 हजार से अधिक लाभान्वित महिलाओं के साथ-साथ अन्य महिलाओं की भी व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है. प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रत्येक महिला अपने घर, आंगन या उपयुक्त सार्वजनिक स्थल पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम का हिस्सा बने. विशेष बात यह है कि महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों में पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे. अभियान में करीब सवा दो लाख पौधे वन विभाग की नर्सरियों से उपलब्ध कराए जा रहे हैं. कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने बताया कि बालोद जिले में 2 लाख 45 हजार से अधिक पौधे रोपे जाएंगे, जिसको लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है. उन्होंने कहा कि बालोद के पर्यावरण पार्क को पौधे रोपण के लिए चुना गया है. जनप्रतिनिधियों द्वारा भी आम नागरिक से अपील की जा रही है ताकि इस मुहिम को सफल बनाया जाए. इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट mybalod.com पर नागरिक पौधे के साथ ली गई अपनी फोटो या सेल्फी अपलोड कर सकेंगे और ऑनलाइन प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) भी डाउनलोड कर सकेंगे. कलेक्टर ने बताया कि अब तक 2 लाख से अधिक गड्ढे खोदे जा चुके हैं और पौधों की आपूर्ति भी संबंधित स्थानों तक पहुंचा दी गई है. बालोद जिले के 440 से अधिक ग्राम पंचायतों में 2 लाख पौधों का वितरण भी किया जा चुका है. जिला भाजपा महामंत्री सौरभ लुनिया ने भी इस वृहद पौधारोपण अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की अपील की है. उन्होंने जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से आग्रह किया कि वे महतारी वंदन योजना की लाभान्वित महिलाओं को भी इस अभियान से जोड़ें और ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें. भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, विधायक संगीता सिन्हा, विधायक कुंवर सिंह निसाद के अलावा तमाम जनप्रतिनिधियों ने पौधेरोपण में सहभागी बनने के लिए वीडियो जारी कर अपील की है.
Trending
- ईआईएल ने औद्योगिक परिचालन के लिए एआई-संचालित स्मार्ट रखरखाव प्लेटफॉर्म EngAIPredixon™ विकसित किया – भारतीय पीएसयू
- एचएएल Q2 परिणाम: राजस्व 15% बढ़ा, शुद्ध लाभ 16% बढ़ा; ऑपरेटिंग मार्जिन निराशाजनक – भारतीय पीएसयू
- भारत डायनेमिक्स का दूसरी तिमाही का मुनाफा 15% गिरा, राजस्व 45% बढ़ा; प्रबंधन लक्ष्य मार्जिन सामान्यीकरण – भारतीय पीएसयू
- ऑयल इंडिया ने दूसरी तिमाही के मुनाफे में 53% की वृद्धि दर्ज की; ₹7 अंतरिम लाभांश की सिफारिश – भारतीय पीएसयू
- पीईएसबी ने सीसीएल – भारतीय पीएसयू में निदेशक (एचआर) पद के लिए जोबी वीपी की सिफारिश की
- जीआरएसई ने वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही में 26% पीएटी वृद्धि दर्ज की; Q2 राजस्व 9% बढ़कर ₹1,827 करोड़ – भारतीय पीएसयू
- दिवाली प्रदूषण: दिल्ली-एनसीआर को इससे उबरने में संघर्ष करना पड़ रहा है क्योंकि दक्षिणी शहरों की हवा तेजी से साफ हो रही है – भारतीय पीएसयू
- एनएमडीसी के सीएमडी अमिताव मुखर्जी ने भारतीय पीएसयू – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई से मुलाकात की

