राष्ट्रवाणी (बिलासपुर ब्यूरो): उड़ता हिमाचल: 246 पंचायतों के 12000 लोग नशे की चपेट में, हुई पहचानहिमाचल में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइकः 246 पंचायतों के 12000 लोग नशे की चपेट में, 225 कुख्यातों समेत 12302 आरोपी गिरफ्तारReported by:Edited by:Agency:Last Updated:November 25, 2026, 08:10 ISTHimachal News: सुक्खू सरकार ने नशे के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए 4 साल में 12,302 आरोपी पकड़े और 92 करोड़ की संपत्ति जब्त की. 51 कर्मचारी बर्खास्त हुए.जबकि 12,302 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. नशा तस्करी से अर्जित करीब 92 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियां भी जब्त की गई हैं.शिमला. हिमाचल प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सुक्खू सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है. राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पिछले चार वर्षों में प्रदेश में एनडीपीएस एक्ट के तहत 7,950 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 12,302 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. नशा तस्करी से अर्जित करीब 92 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियां भी जब्त की गई हैं. इस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश से चिट्टे सहित सभी प्रकार के मादक पदार्थों का समूल नाश सरकार की प्राथमिकता है. इसके लिए पुलिस कार्रवाई के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग जरूरी है. सीएम के अनुसार, प्रदेश में नशे के खिलाफ अभियान को केवल पुलिस तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि इसे जन आंदोलन बनाया जा रहा है. इसके लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों, महिला मंडलों, युवक मंडलों, पंचायत प्रतिनिधियों और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है. प्रदेश के विभिन्न जिलों में जागरूकता के लिए वॉकाथॉन भी आयोजित किए जा रहे हैं. 1,384 किलो चरस और 59 किलो चिट्टा बरामद सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले चार वर्षों में दर्ज 7,950 एनडीपीएस मामलों में 12,302 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इस दौरान 1,384 किलोग्राम चरस और 59 किलोग्राम चिट्टा बरामद किया गया. सरकार ने पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स को निर्देश दिए हैं कि कार्रवाई केवल छोटे तस्करों तक सीमित न रहे. नशा तस्करी के मुख्य सरगनाओं, उनके सहयोगियों, सप्लाई नेटवर्क, वित्तीय स्रोतों और अंतरराज्यीय संबंधों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. 225 कुख्यात तस्कर निरुद्ध, 2026 में 159 पर कार्रवाई Advertisementनशा तस्करों के खिलाफ निवारक कार्रवाई के लिए वर्ष 2023 में पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम लागू किया गया था. इसके तहत अब तक 225 कुख्यात तस्करों को निरुद्ध किया जा चुका है. इनमें 159 तस्करों के खिलाफ वर्ष 2026 में कार्रवाई की गई है. इस अधिनियम के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करने में हिमाचल प्रदेश देश में दूसरे स्थान पर है. तस्करों की 92 करोड़ की संपत्ति जब्त नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों पर भी सरकार ने शिकंजा कसा है. पिछले साढ़े तीन वर्षों में करीब 92 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की गई हैं. पहली बार नशे से अर्जित 48 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति सरकार के नाम स्थानांतरित हुई है. इसके अलावा एनडीपीएस आरोपियों की सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण और अवैध निर्माण से जुड़ी 86 संपत्तियों की पहचान की गई है. इनमें से 22 संपत्तियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण और बेदखली की कार्रवाई पूरी कर ली गई है. शेष मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए समर्पित राजस्व अधिकारी नामित किया जा रहा है. 168 सरकारी कर्मचारी नशे के मामलों में फंसे, 51 बर्खास्त नशे के कारोबार में सरकारी कर्मचारियों की संलिप्तता पर भी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. ऐसे 168 सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं. इनमें 30 राज्य कर्मचारी और 21 पुलिस कर्मियों को सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है. अन्य कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई जारी है. सरकार ने स्पष्ट किया है कि नशे से जुड़ी गतिविधियों में शामिल किसी भी सरकारी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा. 246 पंचायतें नशे की चपेट में, 12 हजार लोगों की पहचान प्रदेश की 246 अत्यधिक नशा प्रभावित पंचायतों को चिन्हित कर विशेष निगरानी में रखा गया है. पंचायत स्तर पर रेड, येलो और ग्रीन श्रेणियों के माध्यम से नशे से प्रभावित लोगों और तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान की जा रही है. अब तक करीब 12 हजार लोगों की पहचान की गई है, ताकि नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों को उपचार और पुनर्वास से जोड़ा जा सके, जबकि तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके. मशोबरा में महिलाओं के लिए नशामुक्ति केंद्र सरकार नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ नशे की लत से प्रभावित लोगों के उपचार और पुनर्वास पर भी ध्यान दे रही है. मशोबरा में महिलाओं के लिए पुलिस द्वारा संचालित नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र स्थापित किया गया है. टांडा और बिलासपुर स्थित नशामुक्ति केंद्रों को भी पुलिस के संचालन एवं प्रबंधन के लिए सौंपने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा काउंसलिंग नेटवर्क का विस्तार, आउट पेशेंट उपचार व्यवस्था का मानकीकरण और सरकारी सेवाओं में भर्ती के दौरान ड्रग टेस्ट सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं. 9,677 शिक्षण संस्थान तंबाकू मुक्त घोषित युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में एंटी-ड्रग क्लब, प्रहरी क्लब और साथी-शिक्षा कार्यक्रमों को मजबूत किया जा रहा है. जून से अगस्त 2026 के बीच पुलिस अधिकारियों ने 158 स्कूलों को गोद लिया और 332 शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित कीं. प्रदेश के करीब 9,677 शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया है. इस उपलब्धि के लिए हिमाचल को तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य घोषित किया गया है. जल्द शुरू होगा व्हाट्सएप चैटबॉट नशा तस्करी की सूचना देने के लिए प्रदेश सरकार जल्द ही विशेष व्हाट्सएप चैटबॉट शुरू करेगी. इसके माध्यम से लोग अपनी पहचान गोपनीय रखते हुए नशा तस्करी से संबंधित जानकारी साझा कर सकेंगे. साथ ही नशे से प्रभावित लोगों और उनके परिजनों को उपचार, परामर्श और पुनर्वास से जुड़ी जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाएगी.About the AuthorVinod Kumar Katwal is a Senior journalist with over 14 years of experience across print and digital media. He currently serves as a Senior Correspondent at News 18 Hindi, leading Himachal Pradesh, Chandigarh an…न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए करें।
पढ़ने के लिए क्लिक करें|Location :Shimla,Shimla,Himachal PradeshFirst Published :November 25, 2026, 08:07 ISTऔर पढ़ें

