राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। गैस की किल्लत से परेशान घरेलू उपभोक्ताओं को आईओसी ने तीन घंटे के भीतर दस केजी घरेलू गैस सिलेंडर के नए कनेक्शन की शुरुआत कर दी है इंदौर भोपाल के बाद छत्तीसगढ़ में रायपुर के आकाश गैस सर्विस में आईओसी के अधिकारियों ने इसका विधिवत शुभारंभ किया। 10 किलो का फ्री ट्रेड एलपीजी (एफ़टीएल) सिलेंडर की यह सुविधा रायपुर शहर के इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर आकाश गैस सर्विस, देवेंद्र नगर में शुरू हुई एवं गुरुवार से ये सुविधा रायपुर के अलावा भिलाई और दुर्ग शहर के सभी इंडेन वितरक के पास भी शुरू कर दी गई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, रायपुर के मंडल एलपीजी प्रमुख मोहम्मद आमीन ने इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर और ग्रहकों की मौजूदगी में क्सतरालिते नोव सिलेंडर को रायपुर में लॉन्च किया गया। क्सतरालिते नोव सिलेंडर की प्रमुख खूबियों में से एक की यह कोम्पोजीट मटेरियल का होने के कारण वजन में हल्का एवं रसोईघर में जंग की परेशानी से मुक्त रहेगा तीन घंटे के भीतर ग्राहक को इसकी डिलीवेरी मिलेगी। दस किलो ग्राम के घरेलू सिलिंडरों को प्राप्त करने उपभोक्ताओं को 3186 रुपये सुरक्षा निधि एवं रिफिलिंग कीमत 1666.50 रुपये प्रति सिलिंडर निर्धारित की गई है। उपभोक्ताओं को दस किलो ग्राम के न्यू कनेक्शन के लिए कागजी प्रक्रिया की झंझट से भी मुक्ति दी गई है नया कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को केवल पहचान पत्र देना होगा ग्राहक इनदिान ओिल ओने अपप और इंडियन ऑयल की कस्टमर वेबसाइट के जरिए नए कनेक्शन के लिए रजिस्टर कर सकते है और रिफिल बूक कर सकते हैं। कंपनी ने एक बयान में कहाँ कि यह सर्विस इंडियन ऑयल के इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क और चुनिन्दा इंडियन ऑयल रिटेल आउटलेटस के जरिए उपलब्ध होगी । इसमें कहा गया है कि यह सुविधा शहरी घरों, पेशेवरों, रिहायशी इलाकों और छोटे परिवारों की बदलती ज़रूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, ताकि उन्हें ज़्यादा सुविधा, सुरक्षा और पारदर्शिता मिल सके। एक्सप्रेस डिलीवरी के अलावा, ग्राहक अपनी पसंद के समय पर डिलीवरी का विकल्प भी चुन सकते हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ की 67.20 लाख महिलाओं को सौगात, महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, खातों में पहुंचे ₹630.55 करोड़ – राष्ट्रवाणी
- मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को बड़ी औद्योगिक उपलब्धि: केंद्र सरकार ने राजनांदगांव में एमक 2.0 को दी मंजूरी, 9 हजार रोजगार और ₹3,000 करोड़ से अधिक निवेश का रास्ता साफ – राष्ट्रवाणी
- नदमा की कॉन्फ्रेंस : छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में परखी जाएगी बाढ़ से निपटने की तैयारी, 18 को टेबल टॉप और 20 अगस्त को मॉक एक्सरसाइज – राष्ट्रवाणी
- 100 साल पुरानी मांग पूरी, तखतपुर में जश्न: उसलापुर-तखतपुर-डोंगरगढ़ 295 किमी रेल परियोजना को मंजूरी, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का भव्य स्वागत – राष्ट्रवाणी
- कगपसक सि रिजल्ट में न्यूज और स्पेस रानी पर बवाल, आयोग बोला- अभ्यर्थियों ने खुद दर्ज किए थे नाम – राष्ट्रवाणी
- वन महोत्सव में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन, बलौदाबाजार में हुआ व्यापक वृक्षारोपण – राष्ट्रवाणी
- राज्य में अब तक औसत औसतन 606.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज – राष्ट्रवाणी
- जल संरक्षण से बदला जीवन: धमतरी के भोथापारा में आजीविका डबरी बनी आर्थिक स्वावलंबन का नया आधार – राष्ट्रवाणी

