राष्ट्रवाणी: वीरेन्द्र गहवई, बिलासपुर. बिलासपुर के गतौरा स्थित शासकीय कम्पोजिट मदिरा दुकान में 3 अगस्त को नकाबपोशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है. इस मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है. मस्तूरी पुलिस और अककु बिलासपुर की संयुक्त टीम ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों की पहचान अनिल ध्रुव उर्फ अन्ना, पिंटू निषाद और सुशील निर्मलकर के रूप में हुई है. वहीं एक आरोपी अभी फरार है. पुलिस ने बताया कि कर्ज में डूबे आरोपियों ने शराब दुकान में रखी नकदी लूटने की योजना बनाई थी. इसके लिए उन्होंने गैस कटर, ग्राइंडर कटर मशीन, छेनी, रस्सी, चाकू समेत अन्य सामान जुटाए थे. आरोपियों ने पहले मोपका शराब दुकान को निशाना बनाने की योजना बनाई थी, लेकिन वहां चहल-पहल ज्यादा होने के कारण उन्होंने अपना प्लान बदला और चिल्हाटी-फरहदा होते हुए गतौरा शराब भट्ठी पहुंचे. तड़के करीब 3:30 बजे नकाबपोश आरोपियों ने शराब दुकान में तैनात सुरक्षाकर्मियों को चाकू दिखाकर धमकाया. आरोप है कि उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पैर बांधकर उनके साथ मारपीट की. इसके बाद शराब दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए. ग्राइंडर कटर और छेनी की मदद से लॉकर आरोपियों ने काटने का प्रयास किया, लेकिन लॉकर नहीं तोड़ सके. इसके बाद आरोपी शराब की बोतलें और सुरक्षाकर्मियों के दो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए. साक्ष्य छिपाने ककतव कैमरा और दवर भी अपने साथ ले गए. बाद में दवर को नदी में फेंक दिया गया. पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और ककतव फुटेज के विश्लेषण के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई. गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर बाइक, स्कूटी, दो मोबाइल फोन, गैस कटर, ग्राइंडर कटर मशीन, छेनी, धारदार चाकू समेत लूट में इस्तेमाल किए गए अन्य औजार बरामद किए गए हैं. मामले में एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं. जांच में पता चला कि फरार आरोपी पूर्व में कमस इनफो सयसतेम कंपनी में काम करता था और शासकीय शराब दुकानों से नगद राशि कलेक्शन का कार्य करता था. ऐसे में पुलिस को आशंका है कि उसे शराब दुकानों में नकदी और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी थी.

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version