राष्ट्रवाणी: राज्य ब्यूरो, , रायपुर। राज्य शासन ने तीन वर्ष से एक ही डेस्क या कार्य पटल पर कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के डेस्क असाइनमेंट बदलने के निर्देश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के सचिव अविनाश चंपावत ने सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों और विभाग प्रमुखों को पत्र भेजकर परिपत्र का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। पत्र में कहा गया है कि लंबे समय तक एक ही कार्य पटल पर रहने से कर्मचारियों का अनुभव सीमित रह जाता है, जबकि समय-समय पर कार्य परिवर्तन से प्रशासनिक दक्षता और पारदर्शिता बढ़ती है। आदेश का सख्ती से पालन होने पर मंत्रालय सहित कई विभागों में व्यापक फेरबदल देखने को मिल सकता है। जानकारी के अनुसार जीएडी, लोक निर्माण, पीएचई, जल संसाधन, जीएसटी, स्कूल शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में कई अधिकारी-कर्मचारी छह से आठ वर्षों से एक ही डेस्क पर कार्यरत हैं। अब देखना यह है कि इस आदेश पर क्या कार्रवाई होती है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version