राष्ट्रवाणी: नितिन नामदेव, रायपुर. 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा बड़ी तैयारी कर रही है. भाजपा का 10 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान शुरू होगा. प्रदेश के करीब 3 हजार स्थानों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा. इनमें मंत्री, विधायक, सांसद समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता होंगे. इसे लेकर प्रदेश स्तर पर समिति भी गठित की गई है, जिसका संयोजक यशवंत जैन को बनाया गया है. राष्ट्रीय भाजपा संगठन के निर्देश देश के सभी राज्यों में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा. अभियान को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. प्रदेश के साथ-साथ जिला स्तर पर टीम तैयार की जा रही है. 31 जुलाई तक बैठक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं. प्रदेश के 476 मंडलों पर भाजपा विशेष रूप से फोकस करने वाली है. हर मंडल में प्रमुख तिरंगा यात्रा के साथ अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम होंगे. राजधानी रायपुर समेत सभी जिलों में बड़े स्तर पर होंगे आयोजन. रायपुर समेत कई शहरों की तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे.
Trending
- अमेरिका-चीन और सिंगापुर से भारत ने कमाए अरबों डॉलर, फिर बेचकर भरी तिजोरी; सामने आया चौंकाने वाला डेटा – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री आवास पर भूपेश बघेल-विजय शर्मा में बहस के बाद बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से झड़प में SI के बटन टूटे – राष्ट्रवाणी
- CG Morning News : केंद्रीय मंत्री अन्नापूर्णा का छत्तीसगढ़ दौरा… मुख्यमंत्री साय ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ में करेंगे शिरकत… झीरम हमले के 10 दोषियों को सुनाई जाएगी सजा… गुढ़ियारी थाना घेरेगी कांग्रेस… पढ़ें और भी खबरें – राष्ट्रवाणी
- 16 सितंबर राशिफल: आज कैसा रहेगा आपका दिन? करियर, सेहत और पैसों को लेकर मेष से मीन तक की बड़ी भविष्यवाणियां – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास के पुराने आंकड़ों पर सियासत, सत्यापन में दो लाख अपात्र मिले – राष्ट्रवाणी
- Jhiram Ghati Attack Update: 13 साल बाद झीरम घाटी केस में आज होगा सजा का ऐलान, 10 आरोपी दोषी करार, हमले में कई दिग्गज कांग्रेस नेताओं की हुई थी मौत – राष्ट्रवाणी
- DP World Nava Raipur Open 2026: सीएम साय ने ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ की ट्रॉफी का किया अनावरण, देश-विदेश के 132 गोल्फर ले रहे हिस्सा, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए किए बड़े ऐलान – राष्ट्रवाणी
- पेट्रोल पंपों पर ₹2000 से अधिक की UPI Payment पर MDR लागू! आम लोगों को महंगा मिलेगा फ्यूल? – राष्ट्रवाणी
