राष्ट्रवाणी (सरगुजा ब्यूरो): प्रतिनिधि, अंबिकापुर : जिला कोरिया से गुम हुई 16 वर्षीय नाबालिग बालिका की तलाश के लिए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा ने 30 हजार रुपये के नकद पुरस्कार की एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है।जानकारी के अनुसार नाबालिग बालिका रोज की भांति सुबह टहलने के लिए घर से निकली थी, जो फिर घर वापस नहीं आई।
स्वजन ने आसपास एवं रिश्तेदारी में पता-तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। प्रथम दृष्टया नाबालिग बालिका को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की शंका पर आरोपित के विरुद्ध धारा 137(2) बीएनएस का केस पंजीबद्ध किया गया।अपहृता की तलाश एवं अज्ञात आरोपित की खोजबीन का हर संभव प्रयास किया गया, किंतु अभी तक अपहृता एवं आरोपित के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
इसी को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज ने एक बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि है कि उपरोक्त प्रकरण में गुम नाबालिग बालिका की पतासाजी एवं आरोपित को पकड़वाने में जो कोई व्यक्ति पुलिस की किसी भी प्रकार से मदद करेगा व कोई ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी देगा, जिसके आधार पर गुम बालिका की बरामदगी हो एवं आरोपित की गिरफ्तारी हो सके, ऐसे सूचना देने वाले व्यक्ति को 30,000 रुपये नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।
सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा का निर्णय अंतिम होगा। उक्त संबंध में पुलिस अधीक्षक कोरिया 94791-93700, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरिया 94791-93701,उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) बैकुण्ठपुर जिला कोरिया 94791-93704 तथा पुलिस कंट्रोल रूम जिला कोरिया 94791-93799,थाना प्रभारी सोनहत जिला कोरिया 94791-93717 के मोबाइल पर सूचित किया जा सकता है।

