राष्ट्रवाणी: प्रदीप गुप्ता, कवर्धा. 15 अगस्त को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है, जिसे भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं. इस बीच छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से कुछ तस्वीर सामने आईं, जिसने सोचने पर मजबूर कर दिया है. ग्राम पंचायत राजाढार के आश्रित गांव बेलापानी में बैगा जनजाति के करीब 35 परिवार बारिश में दूषित पानी पीने को मजबूर हैं. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मांग के बावजूद स्वच्छ पानी की व्यवस्था नहीं मिल सका है. यह तस्वीरें कबीरधाम जिले के बेलापानी गांव की हैं, जहां बरसात के बीच नदी का मटमैला और दूषित पानी ही ग्रामीणों की प्यास बुझा रहा है. बैगा जनजाति के करीब 35 परिवारों के सामने पीने के साफ पानी का गंभीर संकट है. महिलाएं और बच्चे रोजाना इसी नदी से पानी भरकर घर लाते हैं. ग्रामीणों ने बताया कि कई बार गंदा पानी पीने से स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है. बाढ़ आने से पानी की और ज्यादा समस्या होती है. ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और प्रशासन के अधिकारियों से हैंडपंप लगाने की मांग की. उन्होंने बताया कि वह उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तक भी अपनी समस्या पहुंचा चुके हैं, लेकिन न हैंडपंप लगा और न ही कोई स्थायी पेयजल व्यवस्था की गई. बेलापानी के ग्रामीणों ने कहा कि दूषित पानी पीने से किसी ग्रामीण की जान जाती है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा. उन्होंने मांग की है कि उन्हें सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि तत्काल हैंडपंप और सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था चाहिए. समय रहते पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई तो स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं बढ़ सकती हैं.
Trending
- अमेरिका-चीन और सिंगापुर से भारत ने कमाए अरबों डॉलर, फिर बेचकर भरी तिजोरी; सामने आया चौंकाने वाला डेटा – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री आवास पर भूपेश बघेल-विजय शर्मा में बहस के बाद बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से झड़प में SI के बटन टूटे – राष्ट्रवाणी
- CG Morning News : केंद्रीय मंत्री अन्नापूर्णा का छत्तीसगढ़ दौरा… मुख्यमंत्री साय ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ में करेंगे शिरकत… झीरम हमले के 10 दोषियों को सुनाई जाएगी सजा… गुढ़ियारी थाना घेरेगी कांग्रेस… पढ़ें और भी खबरें – राष्ट्रवाणी
- 16 सितंबर राशिफल: आज कैसा रहेगा आपका दिन? करियर, सेहत और पैसों को लेकर मेष से मीन तक की बड़ी भविष्यवाणियां – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास के पुराने आंकड़ों पर सियासत, सत्यापन में दो लाख अपात्र मिले – राष्ट्रवाणी
- Jhiram Ghati Attack Update: 13 साल बाद झीरम घाटी केस में आज होगा सजा का ऐलान, 10 आरोपी दोषी करार, हमले में कई दिग्गज कांग्रेस नेताओं की हुई थी मौत – राष्ट्रवाणी
- DP World Nava Raipur Open 2026: सीएम साय ने ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ की ट्रॉफी का किया अनावरण, देश-विदेश के 132 गोल्फर ले रहे हिस्सा, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए किए बड़े ऐलान – राष्ट्रवाणी
- पेट्रोल पंपों पर ₹2000 से अधिक की UPI Payment पर MDR लागू! आम लोगों को महंगा मिलेगा फ्यूल? – राष्ट्रवाणी
