राष्ट्रवाणी: रायपुर। शहर में युवाओं के बीच बढ़ते ड्राई ड्रग्स (सूखे नशे) के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए रायपुर कमिश्नरेट पुलिस और औषधि एवं प्रसाधन विभाग ने मंगलवार को संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की। विशेष अभियान के दौरान बिना डॉक्टर की वैध पर्ची के प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री करते पाए गए चार मेडिकल स्टोरों को सील कर दिया गया। साथ ही संचालकों के खिलाफ औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। अभियान के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में 36 से अधिक मेडिकल स्टोरों की जांच भी की गई। रायपुर पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर शहर में ड्राई ड्रग्स के बढ़ते दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि कुछ मेडिकल स्टोर संचालक डॉक्टर की पर्ची के बिना प्रतिबंधित एवं नशीली दवाइयों का विक्रय कर रहे हैं। इन दवाइयों का इस्तेमाल विशेष रूप से युवा वर्ग नशे के रूप में कर रहा है। सूचनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस आयुक्त ने ऐसे मेडिकल स्टोरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके तहत सोमवार को पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, संबंधित थाना पुलिस, औषधि निरीक्षकों और औषधि एवं प्रसाधन विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान टीम ने संदिग्ध मेडिकल स्टोरों पर टेस्ट परचेजिंग कराई। इस दौरान चार मेडिकल स्टोरों में बिना डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित दवाइयां बेची जाती पाई गईं। इनमें परेगाबालिन कापसुलेस और रेक्सकोफ दक्स सयरुप शामिल हैं, जिनकी बिक्री नियमानुसार केवल वैध चिकित्सकीय प्रिस्क्रिप्शन पर ही की जा सकती है। औषधि एवं प्रसाधन विभाग ने चारों मेडिकल स्टोर संचालकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए दुकानों को सील कर दिया है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि प्रतिबंधित एवं प्रिस्क्रिप्शन आधारित दवाइयों का विक्रय केवल वैध डॉक्टर की पर्ची पर ही करें। नियमों का उल्लंघन कर बिना प्रिस्क्रिप्शन के नशीली अथवा प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Trending
- जनजातीय प्रतिभाओं के सपनों को नई उड़ान : मुख्यमंत्री साय ने नीट में सफल छात्रों से किया संवाद, कहा – एकलव्य की तरह लक्ष्य साधिए, सफलता निश्चित मिलेगी – राष्ट्रवाणी
- मलेरिया का कहर: दो छात्रों की मौत के बाद अब महिला ने तोड़ा दम, एंबुलेंस देरी से पहुंचने का आरोप, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल – राष्ट्रवाणी
- रवि भगत को पुलिस ने भेजा जेल, सरस्वती साइकिल योजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते स्कूल परिसर में किया था हंगामा – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: मलेरिया से तीसरी मौत, साइबर ठगी से जुड़े 26 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, जवानों की मेहनत की कमाई पर डाका, आकाशीय बिजली से 3 की मौत, मदननगर हिंसा मामले में 150 ग्रामीणों पर प्राथमिकी (एफआईआर)… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
- कग बरेाकिनग News: वाइल्ड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की दबिश, बाघ की खाल के साथ 3 संदिग्ध पकड़ाए – राष्ट्रवाणी
- कग करिमे News: धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर युवक की हत्या, मामूली विवाद में आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम, इलाके में फैली सनसनी – राष्ट्रवाणी
- दमाऊधारा झरने में दर्दनाक हादसा: पानी के तेज बहाव में बहा युवक, देर शाम तक नहीं मिला सुराग, दोस्तों के साथ आया था पिकनिक मनाने – राष्ट्रवाणी
- स्कोप, जीआईजेड जर्मनी ने एमओईएफसीसी के साथ जलवायु कार्रवाई कार्यशाला का आयोजन किया, बीईएल की नेट-जीरो पहल का प्रदर्शन किया – भारतीय पीएसयू
