राष्ट्रवाणी: रायपुर। राजधानी रायपुर में चोरों और बदमाशों के हौसले कितने बुलंद है इसका जीता जागता उदाहरण तब देखने को मिला, जब उन्होंने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी से ही मोबाइल और नगदी पार कर लिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर अब पुलिस शातिर चोरों की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, पूरी घटना आजाद चौक साई मंदिर के सामने 10 सितंबर की बताई जा रही है। रायपुर कमिश्नरेट पश्चिम जोन के आजाद चौक थाना की पेट्रोलिंग वाहन से चोरों ने बेधड़क खुलेआम चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पूरे इलाके में ट्रैफिक का दबाव ज्यादा रहने के कारण पुलिस जवान रात करीबन 11 बजे गाड़ी को बीच सड़क में छोड़कर ट्रैफिक क्लियर कराने उतरे थे।

इसी बीच शातिर चोरों ने मौका देखते ही पुलिस की ही पेट्रोलिंग वाहन से हाथ साफ कर दिया। जानकारी मिली है कि चोरों ने पेट्रोलिंग वाहन से मोबाइल और 2-3 हजार नगदी के साथ गमछा पर हाथ साफ किया है। ये पूरी घटना मंदिर में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शातिर चोरों की तलाश की जा रही है।

राष्ट्रवाणी एक डिजिटल समाचार एवं जनचर्चा मंच है, जिसका उद्देश्य विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक राष्ट्रीय विमर्श और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावशाली तरीके से समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

हम मानते हैं कि पत्रकारिता केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, लोकतांत्रिक संवाद को मजबूत बनाने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक सोच विकसित करने का दायित्व भी है। “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ राष्ट्रवाणी देश, समाज, शासन, अर्थव्यवस्था, कृषि, तकनीक, संस्कृति और जनसरोकारों से जुड़े विषयों को गहराई और तथ्यात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करता है।

संपादक : नीरज दीवान

मोबाइल नंबर : 7024799009

© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.
Exit mobile version