राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा चौक स्थित दुकानों में भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। आधी रात करीब 1 बजे सुंदरानी हार्डवेयर में अचानक आग लगी, जिसने पास ही स्थित ऑक्टोपस बार समेत करीब 4 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। साथ ही दुकानों के सामने करीब 6 से ज्यादा दुपहिया वाहन भी जलकर स्वाहा हो गए। बताया जा रहा है कि बार की ऊपरी मंजिल में कई लोग फंसे हुए थे, जो आग लगने के बाद दो से तीन छतों से कूदकर बाहर निकले। इतना ही नहीं दुकानों के साइड वाले घर में कुछ लोग सो रहे थे। उनको उठाकर बाहर निकाला गया, जिससे उनकी जान बच गई। आग लगने की सूचना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड, पुलिस समेत सदरफ की टीमें पहुंची। जबतक फायर ब्रिगेड़ के वाहन मौके पर पहुंचते, तबतक सुंदरानी हार्डवेयर में पेंट समेत कई ज्वलनशील सामान रखे होने के कारण आग ने विकराल रूप लेकर आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। सुंदरानी हार्डवेयर में पेंट, थिन्रर समेत ज्वलनशील सामान जलने से पानी से करीब 4 से 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाने के बाद उरला, खमतराई और धरसींवा इलाकों में स्थित बजरंग पावर समेत कई निजी पॉवर प्लांटों की निजी दमकल वाहनों को मौके पर बुलवाया गया। हालांकि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जा रहा है, लेकिन आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हैं। फिलहाल आग से कितने का नुकसान हुआ है, वो आंकलन के बाद ही खुलासा हो सकेगा। लेकिन सभी दुकानों में रखा पूरा सामान जलकर स्वाहा हो गया। खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह से काबू पाने से लिए दमकलकर्मी जुझते नजर आए।
Trending
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
- विराट कोहली और गंभीर के बीच ड्रेसिंग रूम में फिर भड़की चिंगारी, प्लेइंग-11 के चयन पर आर-पार!
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा

