राष्ट्रवाणी: राम कुमार यादव, अंबिकापुर. 30 जून को पुलिस आरक्षक की अस्पताल में इलाज के दौरान हो मौत चुकी है, लेकिन 42 दिन बाद मोबाइल में स्वास्थ्य विभाग का मैसेज आया कि आप स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग और आयुष्मान योजना की कार्यप्रणाली पर सवाल करती यह घटना छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से सामने आई है. इस लापरवाही को लेकर मृतक की पत्नी ने वीडियो बनाकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है. दरअसल, आरक्षक देवनारायण राम को उनकी पत्नी 26 जून को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंची थीं. अस्पताल में उपचार के दौरान 30 जून को उनकी मृत्यु हो गई. परिवार को उनका आधिकारिक मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी हो चुका है. स्वस्थ्य होकर घर वापल लौट रहे हैं… मैसेज से आहत मृतक की पत्नी सीमा कुजूर ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए . उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि जब स्वास्थ्य व्यवस्था में काम करने वाले लोगों को यह तक जानकारी नहीं है कि मरीज की मौत हो चुकी है या उसका इलाज चल रहा है, तो व्यवस्था की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है. अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में इलाज के दौरान जिस आरक्षक देवनारायण राम की मौत 30 जून को हो चुकी थी, उनकी मौत के 42 दिन बाद आयुष्मान भारत योजना की ओर से एक मैसेज… pic.twitter.com/DrRRY5Dvo6
Trending
- अंबिकापुर में मौत के 42 दिन बाद आया मैसेज- ‘आप स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं’, सरकारी सिस्टम की घोर लापरवाही – राष्ट्रवाणी
- बस्तर में 12 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा : डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- जहां कभी नक्सलियों का खौफ था, वहां अब लहराएगा तिरंगा – राष्ट्रवाणी
- मुख्य सचिव की विभागीय सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक: कहा- रिटायरमेंट से पहले प्रकरणों का करें निराकरण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश – राष्ट्रवाणी
- मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में मानसून की चाल: कहीं झमाझम तो कहीं बारिश का इंतजार – राष्ट्रवाणी
- देशभक्ति से ओतप्रोत अप्रतिम उत्साह के साथ निकली तिरंगा यात्रा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव हुए शामिल – राष्ट्रवाणी
- रक्षाबंधन से पहले मिला ‘भाई का उपहार’, महतारी वंदन की राशि से सजेगी त्योहार की खुशियां – राष्ट्रवाणी
- जहां मलेरिया था बड़ी चुनौती, वहां बदली तस्वीर, 10 साल में 83 प्रतिशत घटे मामले, अब गांवों में बदल रही लोगों की आदत – राष्ट्रवाणी
