राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। वर्षों से लंबित महानदी जल बंटवारा विवाद में गुरुवार को नई दिल्ली के श्रम शक्ति भवन में एक ऐतिहासिक पहल हुई। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने पहली बार आमने-सामने बैठ कर चर्चा की। बैठक में दोनों राज्यों ने कानूनी टकराव के बजाय आपसी संवाद, सहयोग और वैज्ञानिक आधार पर विवाद का स्थायी समाधान निकालने पर पूर्ण सहमति जताई। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा- राज्य सरकार इस चर्चा को पुराने विवाद की निरंतरता नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत के रूप में देखती है। महानदी केवल विवाद का विषय नहीं, बल्कि दोनों राज्यों की तरक्की का आधार है। हम ओडिशा की सिंचाई, पेयजल और हीराकुंड परियोजना की जरूरतों का पूरा सम्मान करते हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ के किसानों, आदिवासी अंचलों, सूखा प्रभावित क्षेत्रों और भविष्य की विकास जरूरतों को भी समान प्राथमिकता मिलनी चाहिए। दोनों राज्यों के हित एक-दूसरे के पूरक हैं। बैठक में दोनों राज्यों के बीच पानी के बेहतर उपयोग के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। दोनों ने कई सुझाव दिए, जैसे- सभी के सुझाव में दोनों ही राज्यों को फायदा मिल सकते है। छत्तीसगढ़ को जल संसाधनों पर स्पष्ट कानूनी अधिकार मिलेंगे, जिससे सिंचाई, पेयजल और औद्योगिक परियोजनाओं के विस्तार का रास्ता साफ होगा। वहीं, ओडिशा को हीराकुंड जलाशय में जलस्तर बेहतर रहेगा, गैर-मानसून अवधि (सूखे के दिनों) में पानी की उपलब्धता बढ़ेगी और नदी का संतुलन सुरक्षित रहेगा। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह सहित दोनों राज्यों के जल संसाधन विभाग के शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहे।
Trending
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला
- “हम रोबोट नहीं हैं… दर्द होता है!” प्लेइंग-11 की राजनीति और ट्रोलिंग पर संजू सैमसन का भयंकर विस्फोट
- “संजू-वैभव को बर्बाद कर रहे गंभीर!” दिग्गज भारतीय कप्तान ने खोला कोच के खिलाफ मोर्चा
- कॉपरनिकस: रिकॉर्ड के अनुसार अगस्त विश्व का संयुक्त रूप से सबसे गर्म महीना था – भारतीय पीएसयू
- दर्दनाक सड़क हादसा: पत्रकार शेख आलम की मौत, इधर ट्रांसफार्मर में जा घुसी सवारियों से भरी पिकअप – राष्ट्रवाणी
- झीरम हत्याकांड: ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ मामले में NIA कोर्ट आज 4.30 बजे दोषियों को सुनाएगा सजा… – राष्ट्रवाणी

