राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि,बिलासपुर। कोटा विकासखंड अंतर्गत बेलगहना क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में समग्र शिक्षा फंड के उपयोग को लेकर सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी गई थी। आरटीआई से मिली जानकारियों में अनियमितता उजागर होने पर कार्रवाई से बचने 47 शिक्षकों ने आवेदकों के खिलाफ ही एसपी से शिकायत कर दी। अब पुलिस द्वारा बयान दर्ज करने तलब किए जाने पर शिकायतकर्ता शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। सरकारी स्कूलों में छात्रों की सुविधाओं के लिए समग्र शिक्षा के तहत आने वाले फंड की पारदर्शिता जांचने के लिए सूचना के अधिकार के तहत आवेदन लगाए गए थे। आरटीआई के तहत प्राप्त आधिकारिक दस्तावेजों में फंड के रख-रखाव और उपयोग में बड़े पैमाने पर वित्तीय गड़बड़ी के साक्ष्य मिले थे। खुलासे के बाद निलंबन और विभागीय जांच के डर से कोटा ब्लाक के 47 शिक्षकों और समन्वयकों ने एकजुट होकर बिलासपुर एसपी कार्यालय में आरटीआई आवेदकों के खिलाफ ही शिकायत दर्ज करा दी। शिक्षकों का आरोप है कि सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारियों का गलत उपयोग कर उन पर दबाव बनाया जा रहा है। हालांकि, शिक्षकों के इस कदम के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू करते हुए सभी 47 शिकायतकर्ता शिक्षकों को बयान दर्ज कराने के लिए थाने तलब कर लिया है। शिकायत के समर्थन में ठोस सबूत पेश न कर पाने की स्थिति में शिक्षकों पर ही कानूनी गाज गिर सकती है।
Trending
- 81 साल पुरानी बिड़ला की फ्लैगशिप कंपनी पर कस्टम्स का छापा, सर्च ऑपरेशन पर कंपनी ने दिया बड़ा अपडेट – राष्ट्रवाणी
- पहला ‘खलनायक’ जिसने बदली सिनेमा की तकदीर, Sholay के ‘गब्बर’ से हटकर थी क्रूरता; 100 सालों में कैसे बदले विलेन? – राष्ट्रवाणी
- पहले ठुकराया, अब Hanuman Ansh को मिली 100 करोड़ की OTT डील? फिल्म की प्रोड्यूसर ने तोड़ी चुप्पी – राष्ट्रवाणी
- भीतर से कैसी है पुतिन की ऑरेस सीनेट? आम लोग भी खरीद सकते हैं, लेकिन कैसे? कीमत भी जान लीजिए – राष्ट्रवाणी
- Jindal Steel ने स्टील कचरे से बनाई दुनिया की सबसे लंबी सड़क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज – राष्ट्रवाणी
- वेदांता को टक्कर देने वाले रुंगटा बंधु का फॉर्चून लिस्ट में आया पहली बार नाम, अनिल अग्रवाल के मुकाबले कितनी दौलत – राष्ट्रवाणी
- Jimmy Tata कौन हैं? जो बने भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर – राष्ट्रवाणी
- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – राष्ट्रवाणी

