राष्ट्रवाणी: रायपुर। देशभर में 2 अगस्त 2026 को फरिेनदशिप दाय मनाया जाएगा। इस खास मौके पर होटल, क्लब और रिसॉर्ट्स में विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही हैं। इसी बीच राजधानी रायपुर में एक प्राइवेट पूल पार्टी (Private पूल Party) का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वायरल पोस्टर में ₹4,999 की एंट्री फीस, खूबसूरत एक्ट्रेसेस और मॉडल्स के साथ इंटरैक्शन, बीयर-ड्रिंक्स, प्राइवेट पूल और म्यूजिक पार्टी का दावा किया गया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि एंट्री फीस जमा करने के बाद ही आयोजन स्थल की जानकारी साझा की जाएगी। आशंका जताई जा रही है कि प्राइवेट पार्टी की आड़ में कई संदिग्ध गतिविधियों को अंजाम दिया जा सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, वायरल पोस्टर में “Exclusive परिवाते परेमिुम पूल Party” के नाम से कार्यक्रम का प्रचार किया गया है। इसमें “Limited गुेसतस Only” लिखते हुए सीमित मेहमानों को ही शामिल करने की बात कही गई है। पोस्टर में दावा किया गया है कि पार्टी में खूबसूरत एक्ट्रेसेस और मॉडल्स के साथ इंटरैक्शन का मौका मिलेगा। इसके अलावा बीयर एवं अन्य ड्रिंक्स, स्वादिष्ट भोजन, प्राइवेट पूल और म्यूजिक का भी जिक्र किया गया है। वायरल पोस्टर इनसतागराम यूजर आईडी “ritika18789” से पोस्ट किया गया है। पोस्टर के अनुसार, इस पार्टी में शामिल होने के लिए ₹4,999 की एंट्री फीस तय की गई है। बुकिंग के लिए इंस्टाग्राम पर डायरेक्ट मैसेज (DM) करने को कहा गया है। साथ ही दावा किया गया है कि भुगतान के बाद ही आयोजन स्थल की जानकारी दी जाएगी। बताया जा रहा है कि इस प्राइवेट पूल पार्टी का आयोजन शहर के किसी बड़े रिसॉर्ट में कराए जाने की तैयारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ हाईप्रोफाइल परिवार से जुड़े हुए लोग भी पार्टी का हिस्सा बन रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तकनीकी जांच में जुट गई है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि प्राइवेट पूल पार्टी के आयोजन का पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस टीम वायरल पोस्टर की जांच में जुटी हुई है। इस तरह की प्राइवेट पार्टियों के आयोजन की अनुमति पुलिस की ओर से नहीं दी जाती है। ऐसे आयोजनों को सख्ती के साथ नियमानुसार बंद कराया जाएगा।
Trending
- यूपी बिजली संकट: कोयला मंत्रालय ने 973 मिलियन टन से अधिक के कोयला ब्लॉक पर राज्य को नोटिस दिया – भारतीय पीएसयू
- एचएएल तेजस ट्विन सीटर, एचटीटी-40 ट्रेनर भारतीय वायुसेना को और ध्रुव एनजी हेलीकॉप्टर पवन हंस को सौंपेगा – भारतीय पीएसयू
- सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 28 सितंबर से तीन दिनों तक बंद रहने की संभावना: एआईबीईए ने हड़ताल का आह्वान किया – भारतीय पीएसयू
- जीआरएसई को राजभाषा के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान – “राजभाषा कीर्ति पुरस्कार” से सम्मानित किया गया – भारतीय पीएसयू
- विराट कोहली और गंभीर के बीच ड्रेसिंग रूम में फिर भड़की चिंगारी, प्लेइंग-11 के चयन पर आर-पार!
- बीसीसीएल ने उत्पादन, गुणवत्ता और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कोयला भवन में विशेष समीक्षा बैठक आयोजित की – भारतीय पीएसयू
- सीआईआई ऊर्जा दक्षता शिखर सम्मेलन 2026: ऊर्जा दक्षता एआई-संचालित नेट ज़ीरो की दौड़ में प्रमुख प्रतिस्पर्धात्मक लाभ के रूप में उभरी – भारतीय पीएसयू
- “घमंड में चूर है भारत! जीत के बाद भी ट्रॉफी ठुकराई…” पूर्व पाक दिग्गज का तीखा हमला

