राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में एक बार फिर सोशल मीडिया पर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर वायरल हो रहा है। वायरल पोस्टर में 4,999 रुपये एंट्री फीस लेकर गोपनीय स्थान पर पूल पार्टी आयोजित करने का दावा किया गया है। इसमें खूबसूरत एक्ट्रेस और मॉडल्स के साथ इंटरेक्शन, सीमित मेहमानों की एंट्री और भुगतान के बाद ही पार्टी की लोकेशन बताने जैसी बातें लिखी गई हैं। पोस्टर सामने आने के बाद रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने इसकी जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्टर में दावा किया गया है कि पार्टी में केवल सीमित संख्या में मेहमानों को प्रवेश मिलेगा। एंट्री फीस जमा करने के बाद आयोजन स्थल की जानकारी दी जाएगी। हालांकि, पोस्टर में आयोजन स्थल और आयोजकों की स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वायरल पोस्टर की सत्यता और आयोजकों की पहचान की जांच की जा रही है। साइबर माध्यमों से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पोस्टर किस सोशल मीडिया प्लेटफार्म और किन अकाउंट्स से वायरल किया गया। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि प्रस्तावित आयोजन के लिए किसी प्रकार की वैधानिक अनुमति ली गई है या नहीं। इस कथित आयोजन को लेकर बजरंग दल ने आपत्ति जताई है। संगठन का कहना है कि राजधानी में पहले भी इस तरह की पार्टियों के पोस्टर सामने आ चुके हैं और यदि इस प्रकार का आयोजन किया गया तो संगठन विरोध करेगा। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से शहर का माहौल खराब हो सकता है और प्रशासन को समय रहते सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल पुलिस वायरल पोस्टर की प्रामाणिकता, आयोजकों की पहचान और पूरे मामले की जांच में जुटी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि पोस्टर वास्तविक आयोजन से जुड़ा है या केवल प्रचार के उद्देश्य से वायरल किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Trending
- ईआईएल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया, वैश्विक व्यापार ने विकास को गति दी – भारतीय पीएसयू
- सीआईएसएफ, बीसीसीएल ने कोयला चोरी, अवैध खनन के खिलाफ लड़ाई तेज की – भारतीय पीएसयू
- बीसीसीएल सेंट्रल हॉस्पिटल ने दुर्लभ रॅपन्ज़ेल सिंड्रोम से पीड़ित किशोर का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया – भारतीय पीएसयू
- NCL Launches Second Phase of ‘Nanha-Sa-Dil’ – Indian PSU
- गंभीर का तीखा बयान: ‘हार्दिक पांड्या अभी 10 ओवर नहीं फेंक सकते’, क्या ऑलराउंडर का करियर खत्म?
- एशियन गेम्स में भारी लापरवाही: महिला जिम्नास्ट और पुरुष कोच को दे दिया एक ही कमरा!
- Oppo ने लॉन्च किया Android 17-बेस्ड ColorOS 17, मिलेंगे नए एआई फीचर्स और Polar Light Engine; जानें किस फोन को कब मिलेगा – राष्ट्रवाणी
- 6,000mAh और 50MP कैमरा वाला नया फोन भारत में लॉन्च, कीमत 13,999; 120Hz डिस्प्ले भी – राष्ट्रवाणी

