राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में एक बार फिर सोशल मीडिया पर प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर वायरल हो रहा है। वायरल पोस्टर में 4,999 रुपये एंट्री फीस लेकर गोपनीय स्थान पर पूल पार्टी आयोजित करने का दावा किया गया है। इसमें खूबसूरत एक्ट्रेस और मॉडल्स के साथ इंटरेक्शन, सीमित मेहमानों की एंट्री और भुगतान के बाद ही पार्टी की लोकेशन बताने जैसी बातें लिखी गई हैं। पोस्टर सामने आने के बाद रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने इसकी जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्टर में दावा किया गया है कि पार्टी में केवल सीमित संख्या में मेहमानों को प्रवेश मिलेगा। एंट्री फीस जमा करने के बाद आयोजन स्थल की जानकारी दी जाएगी। हालांकि, पोस्टर में आयोजन स्थल और आयोजकों की स्पष्ट जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वायरल पोस्टर की सत्यता और आयोजकों की पहचान की जांच की जा रही है। साइबर माध्यमों से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पोस्टर किस सोशल मीडिया प्लेटफार्म और किन अकाउंट्स से वायरल किया गया। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि प्रस्तावित आयोजन के लिए किसी प्रकार की वैधानिक अनुमति ली गई है या नहीं। इस कथित आयोजन को लेकर बजरंग दल ने आपत्ति जताई है। संगठन का कहना है कि राजधानी में पहले भी इस तरह की पार्टियों के पोस्टर सामने आ चुके हैं और यदि इस प्रकार का आयोजन किया गया तो संगठन विरोध करेगा। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से शहर का माहौल खराब हो सकता है और प्रशासन को समय रहते सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। फिलहाल पुलिस वायरल पोस्टर की प्रामाणिकता, आयोजकों की पहचान और पूरे मामले की जांच में जुटी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि पोस्टर वास्तविक आयोजन से जुड़ा है या केवल प्रचार के उद्देश्य से वायरल किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Trending
- Chhattisgarh New Holiday Declared: छत्तीसगढ़ में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान.. इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर, मुख्यमंत्री साय ने की घोषणा तो जमकर बजी तालियां – राष्ट्रवाणी
- नया नियम! LPG सब्सिडी लेना है तो 1 अक्टूबर से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना खाते में नहीं आएगा पैसा – राष्ट्रवाणी
- 12 किलो चांदी, सोना… बाप्पा के दरबार में धनवर्षा; लालबागचा राजा को 3 दिनों में कितना मिला दान? – राष्ट्रवाणी
- औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति, अब तक 8.23 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ रेल सेवा: वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों की फाइलें लापता ! दावों में उलझीं चार नई ट्रेनें – राष्ट्रवाणी
- दूर के हैंडपंप और लंबी कतारों से मिली मुक्ति, आंगन में पहुंचा पानी तो ग्रामीणों के जीवन में आया सुकून – राष्ट्रवाणी
- धमतरी बना छत्तीसगढ़ में मतांतरण विरोधी गतिविधियों की प्रयोगशाला, अब शहर के चर्चों में केवल ईसाइयों को प्रवेश – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर परिवार को पक्का घर’ के विजन से साकार हुआ अमृतलाल का सपना – राष्ट्रवाणी
