राष्ट्रवाणी (रायपुर ब्यूरो): जगदलपुर। बीजापुर जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। बीजापुर से रायपुर-दुर्ग जा रही मनीष बस भैरमगढ़ के पास बांगापाल में अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल नेलसनार अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी घायलों के उपचार के लिए आवश्यक तैयारियां की गई है।
पूरा मामला नेलसनार थाना क्षेत्र का है।

