राष्ट्रवाणी (छत्तीसगढ़ ब्यूरो): नई दिल्ली । डेस्क: पंजाब के संगरूर में ‘इंसाफ रैली’ को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमने-सामने की बहस के लिए एक बार फिर से सीधी चुनौती दी है. राहुल गांधी ने दावा किया कि अगर यह बहस होती है तो वे पांच मिनट के भीतर यह साबित कर सकते हैं कि प्रधानमंत्री देशद्रोही हैं और उन्हें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नियंत्रित करते हैं.राहुल गांधी ने जनसभा से पूछा कि आज उनका मूड कैसा है, और इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री पर तीखे हमले शुरू किए. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी इस बहस के लिए अपनी पसंद का कोई भी जज चुन सकते हैं—चाहे वे मोहन भागवत को बैठा लें या अडानी को, या फिर एनडीटीवी के स्टूडियो में बहस रख लें. उन्होंने गारंटी जताते हुए कहा कि पीएम मोदी उनके सामने बैठने की हिम्मत नहीं करेंगे.कांग्रेस नेता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दबाव और धमकियों के चलते प्रधानमंत्री मोदी ने बिना कैबिनेट या नौकरशाहों को जानकारी दिए पांच मिनट में अमेरिकी ट्रेड डील पर हस्ताक्षर कर दिए. उन्होंने कहा कि इस समझौते के जरिए भारत के किसानों, छोटे और मध्यम उद्योगों तथा देश के डाटा को सौंप दिया गया. इसके बदले में ट्रंप ने अमेरिका में अडानी के खिलाफ चल रहे केस को बंद करवा दिया. राहुल गांधी ने यह भी कहा कि ट्रंप लगातार यह दावा करते हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवाया था, लेकिन पीएम मोदी इसके खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोल पाते.भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वे संसद में चर्चा की बात तो करते हैं, लेकिन वहां बोलते समय उनका माइक बंद कर दिया जाता है और उन्हें बोलने की अनुमति नहीं दी जाती. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर विशेष सत्र बुलाने और विपक्ष को बहस की चुनौती देने के संदर्भ में राहुल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी केवल उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं, जबकि कांग्रेस किसानों और छोटे-मध्यम व्यापारियों के हित में काम करेगी. गुरूवार, 05 नवम्बर 2026 गुरू, 05 नव. 2026 | 08:25 AM खबरें, वीडियो और शॉर्ट्स — एक ही जगह ब्रेकिंग न्यूज़ और बड़ी खबरें सबसे पहले आपके पास।
Trending
- 4000 करोड़ की ‘रामायण’ टैक्स फ्री! सस्ती होती है टिकट तो किसको होगा फायदा? – राष्ट्रवाणी
- खंडवा के अनिल पाटिल नहीं लेते एक रुपया, निशुल्क ट्रेनिंग से सेना-पुलिस में 600 से ज्यादा य – राष्ट्रवाणी
- एशिया के टॉप 50 में एक भी भारतीय IIT-IISc नहीं, लगातार दूसरे साल बाहर—देखें क्या है पूरा सच – राष्ट्रवाणी
- डॉक्टरों के विरोध के बाद भी नहीं रुकेगी सनी की ‘सूर्या’? दिल्ली हाईकोर्ट से आया अपडेट – राष्ट्रवाणी
- वर्ल्ड रिकॉर्ड: 6 पारी में 834 रन, चिन्मय ने फर्स्ट क्लास में मचाया तहलका – राष्ट्रवाणी
- यूपी में बिहार की NO Entry, चिराग-निशांत से राजभर को क्या दिक्कत? – राष्ट्रवाणी
- यूपी में दिवाली से पहले बड़ा कांड, पत्नी को कुर्सी में दिया बांध, फिर लगा दी आग—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- Nissan का दिवाली धमाका! Magnite और Gravite की खरीद पर दे रही फ्री CNG किट – राष्ट्रवाणी

