राष्ट्रवाणी: पगतिनिधि, कोरबा: जिला मेडिकल कालेज अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब डाक्टर के कंप्यूटर टेबल के नीचे फन फैलाकर बैठा एक विषैला कोबरा दिखाई दिया। जिस कमरे में मरीजों की आवाजाही बनी रहती है, वहां अचानक सांप मिलने से कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए कमरे को खाली कराया और तुरंत रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यूअर सोसाइटी (आरसीआरएस) को सूचना दी। ओपीडी कक्ष की सफाई के दौरान एक कर्मचारी की नजर टेबल के नीचे बैठे कोबरा पर पड़ी। सांप फन फैलाकर फुंकार मार रहा था। सूचना मिलते ही आरसीआरएस के अध्यक्ष अविनाश यादव रेस्क्यू किट के साथ अस्पताल पहुंचे। उस समय ओपीडी में डाक्टर, नर्स, मरीज और उनके स्वजन मौजूद थे। भीड़ वाले स्थान पर किसी भी तरह की घबराहट या जल्दबाजी बड़ा हादसा बन सकती थी। रेस्क्यू के दौरान सबसे पहले लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया गया। इसके बाद करीब 15 मिनट की सावधानीपूर्वक कार्रवाई के बाद कोबरा को सुरक्षित पकड़कर विशेष रेस्क्यू बाक्स में रखा गया। सांप को पकड़ने के बाद अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। बाद में कोबरा को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। आरसीआरएस के अध्यक्ष यादव ने बताया कि बारिश के मौसम में बिलों में पानी भर जाने के कारण सांप सुरक्षित और सूखी जगहों की तलाश में घरों, कार्यालयों, अस्पतालों और अन्य भवनों में पहुंच जाते हैं। ऐसे समय में घबराकर सांप को मारने या पकड़ने का प्रयास नहीं करना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर उससे सुरक्षित दूरी बनाकर तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें। वन विभाग और आरसीआरएस ने भी लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव को नुकसान पहुंचाने के बजाय उसके सुरक्षित रेस्क्यू में सहयोग करें। समय पर दी गई सूचना और सतर्कता से इंसानों के साथ-साथ वन्यजीवों की भी जान बचाई जा सकती है।
Trending
- एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश—पढ़ें इनसाइड स्टोरी – राष्ट्रवाणी
- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सक्ति जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन – राष्ट्रवाणी
- अमेरिका में कॉपी हुआ था Lata Mangeshkar का ये गीत, 4000 करोड़ का चला मुकदमा; ओरिजिनल से ज्यादा हिट था रीमेक सॉन्ग – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ के छात्रों को बड़ी राहत, कॉलेजों में प्रवेश की तारीख बढ़ी, अब 19 सितंबर तक मिलेगा मौका – राष्ट्रवाणी
- CGPSC घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में ईडी ने बलरामपुर के एडिशनल कलेक्टर को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश कर 6 दिन की रिमांड पर लिया – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, 3.65 लाख अतिरिक्त और मिलेंगे पीएम आवास, 2 लाख घरों का हुआ गृह प्रवेश – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में UCC पर मंथन, आदिवासियों ने मांगी छूट; अल्पसंख्यक आयोग ने की संपत्ति में समान अधिकार की वकालत – राष्ट्रवाणी
- हार्ट की सर्जरी से 2 दिन पहले खौफनाक कदम, रायपुर में अस्पताल से कूदे जशपुर के आरक्षक की मौत – राष्ट्रवाणी
