राष्ट्रवाणी: रायपुर. राजधानी के मोवा स्थित अशोका आइकन में करोड़ों की चोरी की वारदात सामने आई है. दिनदहाड़े घर में अलमारी तोड़कर 51.50 रुपए कैश समेत सोने-चांदी के जेवरात पर अज्ञात चोरों ने हाथ साफ किया. चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत 70 लाख रुपए आंकी गई है. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, घटना उस वक्त हुई जब परिवार नया रायपुर किसी काम से गया हुआ था. वापस आने पर उनके होश उड़ गए. अलमारी का ताला टूटा हुआ था, जिसमें रखे 51.50 लाख कैश और सोने-चांदी के जेवरात गायब थे. उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. इस दौरान परिवार के सदस्यों ने घर में काम करने वाले रसोइए महेंद्र कुमार यादव पर चोरी का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि . आशंका जताई कि इसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सोसाइटी में आने-जाने वाली की डिटेल्स के साथ सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. वहीं पुलिसकर्मी आरोपी और उसके साथियों की तलाश में जुटे गए हैं.
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 के पारित होने का किया स्वागत
- गुरु पूर्णिमा पर कोसमनारा पहुंचे CM साय, सत्यनारायण बाबा धाम में की पूजा-अर्चना
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक
- वन मंत्री केदार कश्यप की पहल से रायपुर के सभी 70 वार्डों में मिलेगा निःशुल्क पौधा
- गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन
- धमतरी में कल मनेगा जिलास्तरीय ‘शाला प्रवेशोत्सव’: मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे शुभारंभ
- धमतरी में कृषि क्रांति: 22 नई सहकारी समितियों से किसानों की राह आसान
- दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, इस साल अब तक 1242 म्यूल खातों पर कार्रवाई, 117 खाताधारक और 5 म्यूल एजेंट गिरफ्तार, करीब 3 करोड़ रुपए फ्रीज – राष्ट्रवाणी

