राष्ट्रवाणी: प्रतिनिधि, खैरागढ़। खाद और कृषि दवाई की ऑनलाइन सप्लाई का झांसा देकर किसान से 5.40 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले एक आरोपित को खैरागढ़ पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 एटीएम कार्ड, दो बैंक पासबुक और वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस का मानना है कि मामला किसी संगठित साइबर ठगी गिरोह से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल अन्य आरोपितों और बैंक खातों की भी जांच की जा रही है। मामले की जांच में जुटी खैरागढ़ पुलिस और साइबर सेल ने तकनीकी साक्ष्यों तथा बैंक खातों का विश्लेषण किया। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में मिली। स्थानीय पुलिस की मदद से 27 वर्षीय अनुरुद्ध कुमार निवासी नगलाही को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 12 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, दो बैंक पासबुक और घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों और बैंक खातों की जांच कर रही है। पुलिस ने किसानों और आम नागरिकों से अपील की है कि खाद, बीज या कृषि दवाइयों की ऑनलाइन खरीदारी से पहले विक्रेता और कंपनी की पूरी जांच करें। किसी भी अनजान नंबर या सोशल मीडिया पर मिले आकर्षक ऑफर के झांसे में आकर अग्रिम भुगतान करने से बचें।
Trending
- शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का मामला: पीडब्ल्यूडी विभाग ने कार्रवाई के लिए तहसीलदार को लिखा पत्र
- बस्तर में महिला प्रधान आरक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, ट्रैक्टर छोड़ने के बदले मांगी थी रकम – राष्ट्रवाणी
- कलिंगा विश्वविद्यालय में ‘अल्ट्राटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ का शुभारंभ, सिविल इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगा उद्योग आधारित प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के बढ़ेंगे अवसर – राष्ट्रवाणी
- कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बड़ा कदम, साय सरकार और उनिकेफ मिलकर बनाएंगे मास्टर प्लान, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश – राष्ट्रवाणी
- रायपुर आंबेडकर अस्पताल में मरीज बेहाल, 2,500 मरीजों पर सिर्फ 91 व्हीलचेयर; स्ट्रेचर के लिए भी लंबा इंतजार – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री मोदी का पुतला लेकर भागे भाजपाई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प; प्राथमिकी (एफआईआर) की मांग पर देर रात तक थाने में धरना – राष्ट्रवाणी
- कग करिमे News: पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग मिले, बदबू से खुला राज – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन खाद सप्लाई के नाम पर किसान से 5.40 लाख की ठगी, उप से आरोपी गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी
