राष्ट्रवाणी: रायपुर। राजधानी रायपुर के जनता कॉलोनी, गुढ़ियारी निवासी युवा तैराक सोना दास ने तैराकी के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल की है। सोना ने बिलासपुर में आयोजित 16वीं सब-जूनियर छत्तीसगढ़ स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 6 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। 24 से 25 जुलाई 2026 तक आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सोना दास ने 400 मीटर फ्रीस्टाइल, 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर बटरफ्लाई, 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले (IM) और 200 मीटर मेडले रिले स्पर्धाओं में हिस्सा लिया और सभी 6 इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल कर शानदार सफलता दर्ज की। सोना दास की इस उपलब्धि से उनके परिवार, कोच और गुढ़ियारी क्षेत्र में खुशी का माहौल है। छह स्पर्धाओं में छह स्वर्ण पदक जीतकर सोना ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ की उभरती तैराकी प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है।
Trending
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने देर शाम सहसपुर लोहारा के ग्रामीण अंचलों का किया दौरा – राष्ट्रवाणी
- मवेशी तस्करी मामलों में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ट्रायल पूरा होने तक आरोपियों को नहीं मिलेंगे जब्त पशु – राष्ट्रवाणी
- डीएपी की उपलब्धता से कृषकों को निहाल कर रही छत्तीसगढ़ की साय सरकार, जल संरक्षण, सिंचाई और तकनीक से खेती को मिला नया संबल, कालाबाजारी पर सख्ती से किसानों का बढ़ा भरोसा – राष्ट्रवाणी
- अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, शादीशुदा बेटियों को सिर्फ वैवाहिक स्थिति के आधार पर नहीं कर सकते बाहर – राष्ट्रवाणी
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री साय का बयान, कहा- शिक्षा मंत्री का निर्णय सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों का परिचायक – राष्ट्रवाणी
- सोना दास ने तैराकी चैंपियनशिप में जीते 6 गोल्ड मेडल, शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया रायपुर का मान – राष्ट्रवाणी
- Today’s तोप News: रामभक्तों की आस्था के प्रतीक स्वरूप शुरू हुई ‘श्रीराम श्रद्धा यात्रा’, कगपसक भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार, ट्रेन की चपेट में आकर एरिया मैनेजर की मौत, बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान शिवनाथ नदी में बहे दो बच्चे, शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो वायरल… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें – राष्ट्रवाणी
- 27वें शहादत दिवस पर शहीद कौशल यादव की धातु मूर्ति का अनावरण
