राष्ट्रवाणी: शिवा यादव, सुकमा. सूखे नशे की अंतर्राज्यीय तस्करी के खिलाफ सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 60 लाख रुपए से अधिक के मादक पदार्थ गांजा के साथ 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. तीनों कर्नाटक के बीदर के रहने वाले हैं. तस्करी के लिए दो स्वीफ्ट कार का इस्तेमाल किया गया. आरोपियों के पास से फर्जी नंबर प्लेट, कैश और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं. एर्राबोर पुलिस को सूचना मिली कि मुखबिर से मिली कि ओडिशा से दो सफेद रंग की कारों में अवैध गांजा परिवहन किया जा रहा है. इसके बाद एर्राबोर बाजार के पास एनएच-30 पर घेराबंद कर दो वाहनों को रोका गया. तलाशी के दौरान कारों की तलाशी ली गई, साथ ही युवकों से पूछताछ करने पर उन्होंने टाल मटोल करना शुरू कर दिया. पुलिस ने कुल 50 पैकेट अवैध गांजा बरामद किया, जिसका वजन 68 किलोग्राम पाया गया. बाजार में इसकी कीमत 62,63,100 रुपए आंकी गई है. आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस थाना लेकर आई. गिरफ्तारी आरोपियों में कर्नाटक के बीदर जिला के सोहेल खान, अब्दुल अदील और आकाश गौड़ नाम शामिल है. इनके खिलाफ धारा 20(b)(ii)(C), 29 एनडीपीएस एक्ट और धारा 318(2), 340 बीएनएसएस दर्ज किया गया है. दो कारें, फर्जी नंबर प्लेट, मोबाइल और नगदी बरामद किया गया है. मामले में पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है. आने वाले दिनों में पुलिस इस तस्करी से जुड़े मामलों और भी खुलासे कर सकते हैं. फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Trending
- कांग्रेस नेता की जन्मदिन पार्टी से लौटने के दौरान बिलासपुर के तखतपुर के सीएमओ की कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौत – राष्ट्रवाणी
- स्कूल में बच्चों को कीचड़ से मिली राहत: कांग्रेस ने सरकार को घेरा, तो DEO-BEO और जनपद केो ने कलेक्टर के निर्देश पर सुधारी व्यवस्थाएं – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, नकली दूध उत्पादों और डेयरी एनालॉग पर लगाया बैन, अधिसूचना जारी – राष्ट्रवाणी
- इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. लवली शर्मा की बड़ी उपलब्धि, सितार वादन में आकाशवाणी से मिला ‘टॉप ग्रेड आर्टिस्ट’ का सर्वोच्च सम्मान – राष्ट्रवाणी
- कुलगाम तेररोर अतताक : नाम पूछकर छत्तीसगढ़ के मजदूरों की हत्या, उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा- खोजकर मारा जाएगा, कोई संशय नहीं – राष्ट्रवाणी
- एक्सपायरी कीटनाशक बेचना पड़ा भारी, कृषि विभाग ने सील किया कृषि केंद्र, पूरा स्टॉक जब्त – राष्ट्रवाणी
- जर्जर स्कूल और खराब सड़क को लेकर ग्रामीणों का हंगामा: जमकर किया प्रदर्शन, प्रशासन ने दिया जल्द ठीक कराने का आश्वासन – राष्ट्रवाणी
- अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर प्रहार : ओडिशा से दो कार में भरकर ला रहे थे 62 लाख का सूखा नशा, 3 गिरफ्तार – राष्ट्रवाणी

