राष्ट्रवाणी: जगदलपुर। पिछले लगभग छह माह से बस्तर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में एक तेंदुए की उपस्थिति की चर्चा रही है। इसकी पुष्टि भी हो गई है। अभी तक इसके पगचिह्न देखे जा रहे थे। 27 जुलाई को तड़के जगदलपुर शहर से तीन किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 63 पर ग्राम आड़ावाल में यह सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने को सीसीटीवी की क्लिपिंग भेजी है। इसमें तेंदुआ नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्य मार्ग स्थित व्यापारी सपन राय के निवास के बाहर सीसीटीवी कैमरे की तस्वीर है। फुटेज वायरल होने लगा है। इससे लोगों में दहशत का माहौल बन रहा है। आड़ावाल की महिला ने रात को बाघ देखने की बात बताया घर पर परिवार ने हंसी में बात टालकर कुत्ता होगा कहा। उसी मोहल्ले में सपन राय के घर पर लगे सीसीटीवी पर रात के अंधेरे में चमकते हुए आंख व धारीदार जानवर नजर आया। वन विभाग के कर्मचारियों के अनुसार छह सात माह से बीजापुर शिकार के बाद भटका हुआ बाघ रात के समय भटक रहा है। बम्हनी के पास गाय का शिकार,बारीश के कारण अब पद चिन्ह जान पड़ रहे हैं। कुरन्दी जंगल,बिंलौरी,गरावण्ड में मिले पद चिन्हों के बाद आड़ावाल में महिला का रात को अचानक बाघ जैसा लगना और सी सी टी वी में बाघ जैसा लगना। यह पुष्टि करता है कि जंगल से भटक कर यह जंगली भयंकर जानवर अनहोनी की ओर इशारा कर रहा है। वन विभाग को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वास्तव में बाघ है या अन्य पशु।
Trending
- अमेरिका-चीन और सिंगापुर से भारत ने कमाए अरबों डॉलर, फिर बेचकर भरी तिजोरी; सामने आया चौंकाने वाला डेटा – राष्ट्रवाणी
- प्रधानमंत्री आवास पर भूपेश बघेल-विजय शर्मा में बहस के बाद बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े; पुलिस से झड़प में SI के बटन टूटे – राष्ट्रवाणी
- CG Morning News : केंद्रीय मंत्री अन्नापूर्णा का छत्तीसगढ़ दौरा… मुख्यमंत्री साय ‘सेवा संकल्प युवा सम्मान’ में करेंगे शिरकत… झीरम हमले के 10 दोषियों को सुनाई जाएगी सजा… गुढ़ियारी थाना घेरेगी कांग्रेस… पढ़ें और भी खबरें – राष्ट्रवाणी
- 16 सितंबर राशिफल: आज कैसा रहेगा आपका दिन? करियर, सेहत और पैसों को लेकर मेष से मीन तक की बड़ी भविष्यवाणियां – राष्ट्रवाणी
- छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास के पुराने आंकड़ों पर सियासत, सत्यापन में दो लाख अपात्र मिले – राष्ट्रवाणी
- Jhiram Ghati Attack Update: 13 साल बाद झीरम घाटी केस में आज होगा सजा का ऐलान, 10 आरोपी दोषी करार, हमले में कई दिग्गज कांग्रेस नेताओं की हुई थी मौत – राष्ट्रवाणी
- DP World Nava Raipur Open 2026: सीएम साय ने ‘डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन 2026’ की ट्रॉफी का किया अनावरण, देश-विदेश के 132 गोल्फर ले रहे हिस्सा, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए किए बड़े ऐलान – राष्ट्रवाणी
- पेट्रोल पंपों पर ₹2000 से अधिक की UPI Payment पर MDR लागू! आम लोगों को महंगा मिलेगा फ्यूल? – राष्ट्रवाणी
