भिलाई। भिलाई नगर कालीबाड़ी सेक्टर-6 दुर्गा पूजा समिति द्वारा आयोजित 63वें वर्ष के इस भव्य आयोजन में आज विशेष गरिमा देखने को मिली। समिति द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ससम्मान निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री अमित साहु का विशेष आभार व्यक्त किया गया, जिनके प्रयासों से मुख्यमंत्री से देर रात, अत्यंत व्यस्त कार्यक्रमों के बावजूद मुलाक़ात संभव हो सकी।

कार्यक्रम में समिति की ओर से अजय मिश्रा, राजा बनर्जी, अभिजीत बिस्वास, प्रशम, विपुल विशेष रूप से उपस्थित रहे और माँ दुर्गा के चरणों में राज्य की उन्नति एवं जनकल्याण की प्रार्थना की।



Share.
Leave A Reply

Exit mobile version